‘इप्सोस इंडिया’ नामक शोध संस्था के सर्वेक्षण में ६५ प्रतिशत भारतीयों की राय
नई दिल्ली – ‘इप्सोस इंडिया’ द्वारा मार्च २०२६ का एक रिपोर्ट जारी किया गया है । इस रिपोर्ट का शीर्षक ‘पूरे विश्व को सबसे अधिक किस बात की चिंता है ?’ इस रिपोर्ट के अनुसार सर्वेक्षण में सम्मिलित २९ में से २३ देशों के अधिकांश लोग अपने भविष्य को लेकर नकारात्मक सोच रखते हैं; परंतु भारत, सिंगापुर, मलेशिया, दक्षिण कोरिया एवं थाईलैंड जैसे देश इस प्रवृत्ति से अलग हैं । भारत में सर्वेक्षण में सम्मिलित ६५ प्रतिशत लोगों का मानना है कि देश सही दिशा में आगे बढ रहा है, जबकि वैश्विक औसत केवल ३९ प्रतिशत है । सर्वेक्षण में नागरिकों की उन प्रमुख राष्ट्रीय सूत्रों पर राय भी सम्मिलित की गई है, जो उनके दैनिक जीवन को सीधे प्रभावित करते हैं । कई लोगों ने यह भी माना कि तेल एवं गैस की आपूर्ति पर बढता दबाव भविष्य में एक बडी चुनौती बन सकता है ।
वैश्विक स्तर पर अपराध, हिंसा एवं बेरोजगारी सबसे बडी चिंताएं
विश्वभर में अपराध, हिंसा, बेरोजगारी, महंगाई, निर्धनता, सामाजिक असमानता तथा आर्थिक एवं राजनीतिक भ्रष्टाचार प्रमुख चिंताएं हैं । भारत में भी ऐसी ही चिंताएं दिखाई देती हैं, लेकिन उनका क्रम अलग है । भारत में महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, अपराध तथा हिंसा के साथ-साथ आर्थिक एवं राजनीतिक भ्रष्टाचार सबसे बडी चिंताओं में सम्मिलित हैं ।
सकारात्मक सोच के पीछे भारत की तटस्थ भूमिका
भारत में लोगों की सकारात्मक सोच के पीछे कई कारण हैं । देश की तटस्थ भू-राजनीतिक स्थिति तथा वैश्विक ईंधन संकट के प्रभाव को कम करने के लिए किए गए सक्रिय प्रयासों के कारण अर्थव्यवस्था अपेक्षाकृत स्थिर बनी हुई है ।
भू-राजनीतिक तनाव से बढ रही वैश्विक चिंता
इन सभी चिंताओं का संबंध एक व्यापक वैश्विक समस्या लगातार बढते भू-राजनीतिक तनाव से है। सुरेश रामलिंगम के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में इन तनावों एवं संघर्षों ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है, आपूर्ति श्रृंखलाओं पर दबाव डाला है एवं आम नागरिकों के लिए कठिन परिस्थितियां उत्पन्न की हैं ।

बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Delhi Hotel Fire : दिल्ली के होटल में लगी भीषण आग में २१ लोगों की मृत्यु
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे
Japan Illegal Mosque : जापान में पाकिस्तान द्वारा निर्मित अवैध मस्जिद को ध्वस्त किया जाएगा !
Pakistani HoneyTrap Failed : कश्मीरी युवक को ‘हनी ट्रैप’ में फंसाकर उससे गोपनीय सूचना प्राप्त करने का पाकिस्तान का षड्यंत्र विफल !
सर्वोच्च न्यायालय में ५ नए न्यायाधीश, अब एक पद रिक्त !