आसिफ रजा ने ‘आशीष पांडे’ बनकर हिन्दू छात्रा का शारीरिक शोषण किया

भोपाल (मध्यप्रदेश) – यहां के अशोका गार्डन क्षेत्र से एक कथित ‘लव जिहाद’ की घटना सामने आई है । यहां बिहार के आसिफ रजा नामक एक मुसलमान युवक ने ‘आशीष पांडे’ नाम से एक निजी विश्वविद्यालय की हिन्दू छात्रा को प्रेम संबंध में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण किया ।

१. लगभग डेढ वर्ष पूर्व रजा ने हिन्दू युवती को विवाह का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया । छात्रा के गर्भवती होने के बाद यह घटना सामने आई । पीडिता के अनुसार, सच्चाई सामने आने के बाद आसिफ रजा तथा उसके साथियों ने उस पर गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाया ।

२. छात्रा के मना करने पर आसिफ ने अपनी असली पहचान बताते हुए कहा कि “यदि विवाह करना है तो धर्म परिवर्तन करना होगा ।” विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई, ऐसा बताया गया है ।

३. पीडिता ने लगभग एक माह पहले महिला पुलिस थाने में शिकायत लिखाई थी, किंतु अभी तक किसी भी आरोपी की बंदी नहीं बनाया गया है । भोपाल के पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने कहा कि “ अभियोग प्रविष्टकर लिया गया है एवं आरोपियों की ढूढने के लिए टीमें नियुक्त की गई हैं ।”

संपादकीय भूमिका 

ऐसे लोगों के विरुद्ध त्वरित न्यायालय में अभियोग चलाकर उन्हें फांसी का दंड दिलाने के लिए पुलिस को प्रयास करना आवश्यक है।