
मुरैना (मध्यप्रदेश) — जिले में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करने गई वन विभाग पथक पर रेत माफियाओं ने आक्रमण किया । रेत माफिया ने वनरक्षक हरकेश गुर्जर को ट्रैक्टर से कुचल दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
पुलिस के अनुसार, अवैध रेत परिवहन की सूचना मिलने पर वन विभाग की ६ सदस्यीय पथक कार्यवाही के लिए पहुंची थी । इस समय रेत माफिया विनोद कोरी रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने का प्रयास कर रहा था । वनरक्षक हरकेश गुर्जर उसे रोकने के लिए आगे बढे, तभी विनोद ने उन्हें कुचल दिया । इसके पश्चात उसने ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पलायन किया ।
जिलाधिकारी लोकेश कुमार जांगिड, पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ तथा उपवनपाल हरिश्चंद्र बघेल घटनास्थल पर पहुंचे । पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज किया है तथा आगे की जांच जारी है ।
संपादकीय भूमिकासरकारी अधिकारियों को कुचलकर मारने तक उद्दंड हुए रेत माफिया ! इन्हें नियंत्रण में लाने के लिए प्रशासन क्या करेगा ? |
नागपुर में मानसिक तनाव के कारण ‘नीट’ परीक्षार्थी छात्रा ने की आत्महत्या
(और इनकी सुनिए …) ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ये सभी मूर्खतापूर्ण बातें – Abu Azmi
‘दारुल उलूम देवबंद’ आतंकियों का केंद्र होने से उसे ध्वस्त कीजिए – हिन्दू रक्षा दल की मांग
कोलकाता के सुरेंद्रनाथ महाविद्यालय के तृणमूल कांग्रेस के छात्र संगठन के कार्यालय में मिली बडी धनराशि
जेजुरी में रसायनयुक्त भंडारे (हल्दी) के विक्रय के विरुद्ध भाजपा विधायक विक्रम पाचपुते आक्रामक !
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।