
लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश) – यहां से बंदी बनाए गए ४ आतंकवादियों की पूछताछ में कई बातें सामने आ रही हैं । आरोपियों ने उत्तर प्रदेश के सैन्य ठिकानों की रेकी कर उनके वीडियो पाकिस्तान भेजे थे । साथ ही कुछ हिन्दू नेताओं की गतिविधियों पर भी दृष्टि रखी जा रही थी । इससे उनके उद्देश्य अधिक गंभीर होने का संकेत मिलता है । ‘ये हिन्दू नेता कौन थे ?’, यह पुलिस ने नहीं बताया है ।
वाहनों को आग लगाकर पाकिस्तान से पाए प्रति व्यक्ति १२ सहस्र रुपये
इन आतंकवादियों ने पिकअप और दोपहिया वाहनों को आग लगाकर अभ्यास किया और उसके वीडियो बनाकर पाकिस्तान में अपने ‘हैंडलर’ (समन्वयक) को भेजे । प्रत्येक कार्रवाई के लिए उन्हें लगभग १२ सहस्र रुपये मिलते थे । बंदी बनाए गए शाकिब, विकास गेहलावत, लोकेश अलियास पापला पंडित और अरबाब को विशेष न्यायालय ने ५ दिन की हिरासत में भेजा है ।
इंटरनेट के माध्यम से बम बनाने की जानकारी खोज रहे थे
आतंकवाद विरोधी दल की जांच में आतंकवादियों के मोबाइल फोन में टाइम बम और रासायनिक विस्फोटक बनाने से संबंधित इंटरनेट पर की गई खोजें मिली हैं । कुछ वीडियो सीधे पाकिस्तान से भेजे गए थे । मुख्य आरोपी शाकिब को दुबई में रहनेवाले उसके भाई से भी सहायता मिल रही थी ।
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
Chhattisgarh High Court : ‘हिन्दू एक गाली है, जिसका अर्थ चोर, डाकू, लुटेरा तथा गुलाम होता है’ ऐसा कहने वाले ईसाई संगठन के ११ लोगों के विरुद्ध प्रविष्ट अपराध निरस्त नहीं होगा ।