पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की भारत को धमकी

सियालकोट (पाकिस्तान) – यदि भारत इस बार कोई भी कथित कार्रवाई करने का प्रयास करता है, तो अल्लाह की मर्जी से हम कोलकाता तक कार्रवाई करेंगे, ऐसी धमकी पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को दी है । उन्होंने आगे कहा, “केवल कोलकाता ही नहीं, अपितु संघर्ष का अगला चरण और भी भयानक होगा । हम उनकी सीमा में प्रवेश करके उनके घर में घुसकर उन पर आक्रमण करेंगे ।”
पत्रकारों से बातचीत के समय आसिफ ने भारत पर ‘फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन’ (बनावटी कार्रवाई) का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि हमें ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि भारत अपने ही नागरिकों अथवा अपनी हिरासत में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों का उपयोग करके शवों को संबंधित स्थानों पर रख सकता है और इसके लिए आतंकवादियों को उत्तरदायी ठहरा सकता है ।
संपादकीय भूमिकाभारत के साथ अब तक के सभी युद्ध हारने के उपरांत भी, और अपना एक हिस्सा अलग होने के पश्चात भी पाकिस्तान का भारत के प्रति द्वेष कम नहीं हुआ है । पाकिस्तान के नागरिकों को भी अब उसकी सेना की वास्तविक ‘क्षमता’ का अंदाजा हो चुका है । इसलिए आसिफ के इस वक्तव्य पर पाकिस्तान की जनता भी विश्वास नहीं करेगी ! |
Panchkula Bomb Threat : पंचकुला (हरियाणा) महापौर कार्यालय सहित हरियाणा तथा दिल्ली के मंदिरों को बम से उडाने की धमकी ।
India-Nepal Border Dispute : नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं – भारत
बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Paris Riot : फ्रांस सरकार को अब ‘शून्य सहनशीलता’ (Zero Tolerance) की नीति अपनानी चाहिए !
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे
Japan Illegal Mosque : जापान में पाकिस्तान द्वारा निर्मित अवैध मस्जिद को ध्वस्त किया जाएगा !