पाकिस्तान की ८० प्रतिशत जनसंख्या समलैंगिक है ।

पाकिस्तान में ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का कथन

(ट्रांसजेंडर अर्थात जन्म से प्राप्त लिंग से अलग अपनी अलग लिंग पहचान रखने वाला व्यक्ति)

पाकिस्तान की ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच

क्वेटा (बलूचिस्तान) – पाकिस्तान की ८० प्रतिशत जनसंख्या समलैंगिक है, जबकि शेष २० प्रतिशत द्विलिंगी (पुरुष और स्त्री दोनों के प्रति आकर्षण रखने वाले) हैं । पाकिस्तान में कोई भी पूरी तरह विषमलैंगिक नहीं है, ऐसा पाकिस्तान की ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच ने कहा है । वे एक साक्षात्कार में बोल रही थीं ।

हिना बलोच ने कहा कि यह पाकिस्तान में सभी को ज्ञात एक खुला रहस्य है । लोग अपनी वास्तविक लैंगिक पहचान छिपाते हैं, धर्म, संस्कृति तथा पारिवारिक दबाव के कारण उसे खुले रूप से स्वीकार नहीं करते । हिना बलोच ‘सिंध औरत मार्च’ की सह-संस्थापक रही हैं तथा ‘औरत मार्च’ में भी सक्रिय थीं । ‘प्राइड’ (समलैंगिक समाज का ध्वज) ध्वज हाथ में लेने के कारण उनका अपहरण कर उन्हें प्रताडित किया गया, इसके बाद उन्हें देश छोडकर यूनाइटेड किंगडम में शरण लेनी पडी ।