
रानीगंज (प्रतापगढ) – ‘‘तमिलनाडु के न्यायाधीश स्वामीनाथन् ने हिन्दुओं के पक्ष में निर्णय दिया; इसलिए विभिन्न पक्षों के १०० सांसदों ने उनपर महाभियोग चलाने के लिए लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला से मांग की । आज हिन्दूविरोधी शक्तियां एकजुट होकर कार्य कर रही हैं । इसका वैचारिक प्रतिकार करने के लिए हिन्दुओं को संगठित होकर अपना दबाव समूह बनाना चाहिए । इसके लिए प्रत्येक जिले तथा तहसील में जागृत हिन्दुओं को संगठित करना चाहिए ।’’ ये विचार हिन्दू जनजागृति समिति के धर्मप्रचारक सद्गुरु नीलेश सिंगबाळजी ने व्यक्त किए । प्रतापगढ के रानीगंज तहसील में हिन्दू राष्ट्र समन्वय समिति द्वारा आयोजित हिन्दू राष्ट्र-जागृति व्याख्यान के समय वे बोल रहे थे ।
इस व्याख्यान का आयोजन हिन्दू राष्ट्र समन्वय समिति के प्रतापगढ संयोजक अधिवक्ता धीरेन्द्र श्रीवास्तव ने किया था ।
व्याख्यान में आगे सद्गुरु नीलेश सिंगबाळजी ने बताया कि ‘‘आनेवाला काल आपातकाल है, इसमें तीसरा विश्वयुद्ध होगा । इसका सामना करने के लिए सभी को अपना आध्यात्मिक बल बढाना आवश्यक है । इस हेतु रामराज्य के आराध्य देवता प्रभु श्रीराम का ‘श्रीराम जय राम जय जय राम’ नामजप अधिक से अधिक करें ।’’ व्याख्यान के अंत में सभी ने प्रत्येक मंगलवार को एक धर्मशिक्षा वर्ग आरंभ करने की मांग की ।
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस