Rajmata Jijau MSRTC : महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल की ‘राजमाता जिजाऊ’ बस सेवा का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण !

मुंबई – महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल के बेड़े में अत्याधुनिक सुविधाओं से सज्जित ‘राजमाता जिजाऊ’ इस बस सेवा का लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ । मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करकमलों द्वारा इस नवीन बस सेवा का प्रारंभ हुआ । यह कार्यक्रम विधानभवन के प्रांगण में संपन्न हुआ ।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, साथ ही परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक उपस्थित थे । लोकार्पण के पश्चात उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने बस से यात्रा किया । बस के सम्मुख प्रतीकात्मक रूप में अश्वारूढ राजमाता जिजाऊ की झांकी के कारण यह कार्यक्रम ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ ।

संपादकीय भूमिका 

बस सेवा को राजमाता का नाम देकर हमारे हिन्दू आदर्शों का जागरण होगा, यह निश्चित है ! इस निमित्त महाराष्ट्र शासन एवं राज्य परिवहन महामंडल का अभिनंदन ! ‘राजमाता जिजाऊ’ जैसी माताओं की महाराष्ट्र एवं देश को आवश्यकता होने के कारण, वैसे ही संस्कारवान हिन्दू समाज होने के लिए भी राज्य शासन अब प्रयत्न करे, यह अपेक्षा है !