अश्लील तस्वीरों के आधार पर धमकाकर लगातार ४ माह तक बलात्कार ।

इंदौर (मध्यप्रदेश) – इंदौर में एक हिंदू युवती को ‘ब्लैकमेल’ करके उसके साथ ४ माह तक लगातार बलात्कार किए जाने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है । सईद खान नामक आरोपी एक डॉक्टर है ।
१. पीडित हिंदू युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि , ४ माह पहले वह गुजरखेडा में डॉ. सईद खान के क्लिनिक में उपचार के लिए गई थी । वहां डॉक्टर ने उसे नशीला इंजेक्शन देकर अचेत कर दिया तथा बलात्कार करके आपत्तिजनक तस्वीरें लीं । इसके बाद वह लगातार उसे ‘ब्लैकमेल’ कर रहा था ।
२. २२ मार्च को आरोपी ने पीडित युवती को पातालपानी स्थित बेलामोर ‘रिसॉर्ट’ में बुलाया । इसकी जानकारी मिलते ही हिंदुत्ववादी संगठनों के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए । एक कमरे से उन्होंने आरोपी को युवती के साथ पकड लिया । इसके बाद आरोपी की पिटाई करके उसे पुलिस को सौंप दिया गया ।
३. उसी दिन देर रात पीडित युवती के रिश्तेदार , हिंदुत्ववादी संगठनों के कार्यकर्ता तथा गांववासी आरोपी के आम्बाचंदन स्थित घर के पास एकत्रित हुए । युवती पर हुए अन्याय के विरोध में उन्होंने आरोपी के घर में तोडफोड की । इसके बाद गुजरखेडा स्थित आरोपी के बंद क्लिनिक पर पथराव किया ।
४. इस संबंध में जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा भीड को तितर-बितर किया । वर्तमान में क्षेत्र में बडी संख्या में पुलिस बल नियुक्त किया गया है ।
५. बडगोंदा पुलिस थाने के निरीक्षक प्रकाश वास्कले ने बताया कि पीडिता की शिकायत के आधार पर बलात्कार तथा ‘ब्लैकमेलिंग’ की धाराओं के अंतर्गत अभियोग प्रविष्ट कर आरोपी को बंदी बना लिया गया है । इस घटना में आगे की जांच चल रही है ।
संपादकीय भूमिका
|
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
Jharkhand Minor Rape : ३ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले पर १ लाख रुपये का दंड (जुर्माना) लगाकर खुला छोडा ।
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’