CCTV Spy Racket : केंद्र सरकार देशभर के सी.सी.टी.वी. कैमरों का अन्वेषण करेगी !

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के सी.सी.टी.वी. का चित्रीकरण सीधे पाकिस्तान भेजा जा रहा था, यह उजागर हुआ !

AI निर्मित चित्र

नई दिल्ली – उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पाकिस्तान से जुडा गुप्तचरी जाल उजागर होने के उपरांत सी.सी.टी.वी. प्रणाली की सुरक्षा पर प्रश्न खडे हो गए हैं । इस गुप्तचरी जाल के माध्यम से गाजियाबाद के उपरांत, संवेदनशील स्थानों पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों का चित्रीकरण सीधे पाकिस्तान भेजा जा रहा था । इस प्रकरण के उजागर होने के उपरांत केंद्र सरकार ने देशभर के सी.सी.टी.वी. जाल तंत्र की जांच करने का निर्णय लिया है । गृह मंत्रालय गुप्तचर विभाग और अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर पूरे देश में सी.सी.टी.वी. जाल तंत्र का अन्वेषण करना प्रारंभ करने का निश्चय किया है ।

चीनी कैमरों से हैकिंग का धोखा ज्यों का त्यों !

१ अप्रैल से केवल ‘हैकिंग-प्रूफ कैमरे’ ही बेचे जाएंगे, जो सरकारी सुरक्षा जांच में उत्तीर्ण होंगे । भारत में ८० प्रतिशत सी.सी.टी.वी. कैमरे चीन के हैं, जिससे डेटा चोरी का धोखा बना रहता है । वर्तमान में ७ संस्थानों के ५३ प्रकार के कैमरे ऐसे हैं, जिन्हें प्रमाणित एवं सुरक्षित माना गया है ।

संपादकीय भूमिका 

इजरायल ने ईरान की सडकों के संकेत भी हैक कर सभी जानकारी एकत्र की थी । भारत के शत्रु देश भी ऐसा प्रयास कर रहे हैं, इसलिए अब भारत को प्रत्येक स्थान पर सतर्क रहने की आवश्यकता है !