|
नागपुर : खाडी देशों में चल रहे युद्ध के कारण पूरे देश में व्यावसायिक एल्.पी.जी. गैस की आपूर्ति बाधित हुई है । इसके परिणामस्वरूप महाराष्ट्र के विदर्भ में‘पार्ले-जी’ बिस्कुटों का उत्पादन करनेवाले २ कारखाने बंद हुए । इसके कारण ‘पार्ले-जी’के अन्य प्रतिष्ठान भी प्रभावित हुए हैं । नागपुर के ‘हल्दीराम’ एवं ‘अजित बेकरी’इन प्रतिष्ठानों के उत्पादनों पर भी इसका परिणाम हुआ है । खामगांव (बुलढाणा) के ‘शिवांगी बेकर्स’में ‘क्रीम’ एवं ‘ग्लुकोज’के बिस्कुटों का उत्पादन ११ मार्च से ठप्प हुआ है । उसके कारण ५०० श्रमिक प्रतिदिन अपनी उपस्थिति पंजीकृत कर वापस जा रहे हैं । काम के अभाव के कारण प्रतिष्ठान ने उन्हें आधा ही वेतन दिया । उसके कारण श्रमिक क्षुब्ध हुए ।
यहां के १२५ होटल में चाइनीज खाद्यपदार्थ बनाना बंद किया गया है । कुछ स्थानों पर श्रमिकों के भोजन में एक बार रोटी देना बंद किया गया है । उसके स्थान पर उन्होंने चावल की मात्रा बढा दी है । ठेके पर काम कर रहे श्रमिकों के लिए आवास की सुविधा न होने से उनके पास घरेलु सिलिंडर भी नहीं है । बाहर के होटल एवं भोजनालय होने से उन्हें केवल १-२ फल खाकर परिश्रम के काम करने पड रहे हैं ।
संपादकीय भूमिकादेश पर आए इस संकट का सामना करने के लिए क्या सरकार, प्रशासन एवं नागरिक तैयार हैं ? |

Bengaluru SIR : कर्नाटक में विशेष पुनरावलोकन प्रक्रिया में उजागर हुआ कि बेंगलुरु में ९७ लाख मतदाताओं में से ४ लाख अवैध
TMC Cut Money : बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता उत्कोच (रिश्वत) के रुपये लोगों को कर रहे हैं वापस !
Delhi Hotel Fire : दिल्ली के होटल में लगी भीषण आग में २१ लोगों की मृत्यु
Temple Bonds : केन्द्र सरकार ‘टेम्पल बॉन्ड्स’ योजना लाने की तैयारी में !
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे
सर्वोच्च न्यायालय में ५ नए न्यायाधीश, अब एक पद रिक्त !