नकली चिकित्सकीय वीजा के माध्यम से बुल्गारिया भागने का प्रयास था ।
(वीजा अर्थात किसी देश में प्रवेश करने , किसी देश को छोडकर जाने अथवा किसी देश से होकर यात्रा करने की अनुमति देने वाला आधिकारिक प्रमाणपत्र ।)

नई दिल्ली – दिल्ली के पीरागढी क्षेत्र से १० बांग्लादेशी नागरिकों को बंदी बनाया गया । ये सभी लोग वीजा की समयसीमा समाप्त होने के बाद भी भारत में अवैध रूप से रह रहे थे और नकली प्रमाणपत्रों की सहायता से बुल्गारिया का चिकित्सकीय वीजा प्राप्त करने का प्रयास कर रहे थे । पुलिस दल ने वहां छापा मारा तो आरोपियों ने भागने का प्रयास किया , किन्तु सतर्क पुलिस ने उन्हें चारों ओर से घेरकर पकड लिया । पूछताछ में उनमें से कोई भी वैध पहचानपत्र अथवा भारत में रहने के लिए आवश्यक प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं कर सका । उनके पासपोर्ट तथा वीजा की अवधि समाप्त होने का पता चला ।
वर्तमान में विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय ने सभी कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर ली है तथा उन्हें वापस बांग्लादेश भेजने की कार्यवाही आरंभ कर दी है ।
संपादकीय भूमिकाभारत में वीजा लेकर रहने वाले विदेशी नागरिकों के वीजा की समय सीमा समाप्त होने के बाद वे वापस जाते हैं या नहीं , इसकी पुष्टि करने वाली कोई व्यवस्था देश में नहीं है क्या ? इस प्रकार के कितने विदेशी नागरिक भारत में रह रहे होंगे , इसकी कल्पना करना भी कठिन है । पहले से ही भारत में घुसपैठियों की संख्या करोडों में होने पर भी इस ओर हो रहा यह लज्जास्पद है । |
‘भारत ऐसी चीजों पर कभी पैसा खर्च नहीं करेगा’, यह कहकर Trump ने ही प्रस्ताव निरस्त किया ।
Obesity Among Children : यूरोपीय देशों की भांति भारत के बच्चों में बढ रहा है मोटापे का संकट ।
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के प्रकरण में विशेष अन्वेषण दल का प्रारंभिक ब्यौरा सरकार को प्रस्तुत
‘शिप रीसाइक्लिंग’ (जहाज पुनर्चक्रण) में भारत विश्व में नंबर १ पर !