|

नई दिल्ली – मेघालय के गारो हिल्स क्षेत्र में वर्तमान में दंगा जैसी परिस्थिति बन गई है । वहां बांग्लादेशी घुसपैठिए चुनाव लड रहे हैं । बंगाल तथा झारखंड राज्यों की भांति ही बांग्लादेशी घुसपैठिए मुसलमानों ने यहां भी इसी प्रकार की पद्धति अपनाई है, ऐसा गंभीर दावा भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया है ।
प्रसाद ने आगे कहा कि, वर्तमान में मेघालय के गारो हिल्स क्षेत्र में बडी अशांति तथा दंगे जैसी स्थिति उत्पन्न हुई है । वहां बांग्लादेशी घुसपैठिए बडी संख्या में आए हैं । गारो जिला परिषद एक स्वायत्त संस्था है, जिसे भारतीय संविधान के अनुसार प्रशासनिक अधिकार प्राप्त हैं । केवल आधिकारिक रूप से प्रमाणित आदिवासी व्यक्ति ही इस चुनाव में उम्मीदवारी हेतु पात्र होते हैं । बंगाल तथा झारखंड राज्यों की परिस्थितियों से तुलना करते हुए उन्होंने बताया कि बांग्लादेशी घुसपैठिए मुसलमानों ने अब एक नई कार्यपद्धति अपनाई है । वे स्थानीय आदिवासी महिलाओं से विवाह करते हैं । तदुपरांत उन्हें आधिकारिक विच्छेद ( तलाक ) देकर पृथक हो जाते हैं एवं इसी आधार पर आवश्यक प्रमाणपत्र प्राप्त कर चुनाव में उम्मीदवारी का दावा करते हैं ।
🚨 Infiltration Through Marriage? Alarming Claim from Meghalaya’s Garo Hills
Bangladeshi infiltrators are marrying tribal Hindu women in the Garo Hills region of Meghalaya to become eligible for District Council elections, where only tribals can contest.
BJP MP Ravi Shankar… pic.twitter.com/1Yx2AEIeWV
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) March 13, 2026
एक अन्य संदेश (पोस्ट) में प्रसाद ने कहा कि, इस संपूर्ण समस्या का आरंभ फुलबारी के पूर्व विधायक एस्मातुर मोमिनिन के कारण हुआ है । वे तृणमूल कांग्रेस के सदस्य हैं । उन्होंने ९ मार्च को गारो हिल्स स्वायत्त जिला परिषद के लिए अपना नामांकन प्रविष्ट ( दाखिल ) किया । उनके आदिवासी न होने के कारण उनकी उम्मीदवारी का विरोध हुआ । तत्पश्चात उनके समर्थकों ने विरोध करने वालों पर आक्रमण कर दिया । इससे भडके दंगे में २ लोगों की मृत्यु हो गई । मेघालय के गारो हिल्स क्षेत्र की आदिवासी जनता के अधिकारों को हडपने के इस ‘ गैर-आदिवासी ’ षड्यंत्र का हम तीव्र शब्दों में निषेध करते हैं ।
संपादकीय भूमिकास्वयं का राजनीतिक वर्चस्व प्रस्थापित करने के लिए बांग्लादेशी घुसपैठिए मुसलमान कितनी योजनाबद्ध रीति से कार्य कर रहे हैं, यह इससे स्पष्ट होता है ! यदि हिन्दू अभी भी जागृत नहीं हुए, तो शीघ्र ही संपूर्ण देश में भी ऐसी परिस्थिति उत्पन्न होने में समय नहीं लगेगा ! |
जेजुरी में रसायनयुक्त भंडारे (हल्दी) के विक्रय के विरुद्ध भाजपा विधायक विक्रम पाचपुते आक्रामक !
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।
TMC Kolkata Mayor : कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के महापौर फिरहाद हकीम का त्यागपत्र (इस्तीफा) ।
Islam Friendly Gym : केरल में ‘इस्लाम-फ्रेंडली’ व्यायामशाला को लेकर विवाद
Pune Corporate Jihad : बीमा प्रतिष्ठान के मुसलमान प्रबंधक द्वारा हिन्दू युवती का उत्पीडन !
Karnataka Muslim : यदि राज्य में मुसलमानों को ५ मंत्री पद नहीं दिए गए, तो हम अपनी ताकत दिखाएंगे ।