विवाह समारोह के समय ६३ वर्षीय व्यक्ति द्वारा हत्या का प्रयास

जम्मू (जम्मू-कश्मीर) – जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर ११ मार्च की रात एक विवाह समारोह के समय ६३ वर्षीय कमल सिंह नामक व्यक्ति ने गोली चलाई । सौभाग्य से गोली उन्हें नहीं लगी । उसी समय डॉ. अब्दुल्ला के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गोली चलानेवाले को पकड लिया । घटना के समय डॉ. अब्दुल्ला के साथ उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी भी उपस्थित थे । पुलिस इस आक्रमण के कारण की जांच कर रही है ।
१. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है । इसमें देखा जा सकता है कि आक्रमणकारी कमल सिंह जमवाल पीछे से आकर फारूक अब्दुल्ला के सिर पर बंदूक तान देता है । सुरक्षाकर्मियों ने सिंह का हाथ हटा दिया, जिससे गोली हवा में चली गई ।
२. फारूक अब्दुल्ला, सुरिंदर चौधरी एवं जम्मू-कश्मीर नेशनल कांन्फ्रेंस के अन्य वरिष्ठ नेता तथा कार्यकर्ता सुरजीत सिंह के बेटे के विवाह में समाहित हुए थे । गोली चलाने वाला कमल सिंह सुरजीत सिंह का चचेरा भाई है । वह व्यवसायी है ठसाठस पुराने शहर में उसकी कुछ दुकानें हैं ।
३. पुलिस के अनुसार कमल सिंह के पास पिछले कई वर्षों से लाइसेंस प्राप्त हथियार है ।
२० वर्षों से फारूक अब्दुल्ला की हत्या का प्रयास कर रहा था ! – आरोपी की स्वीकारोक्ति
आरोपी कमल सिंह जमवाल जम्मू का ही निवासी है । उसने स्वीकार किया कि वह पिछले २० वर्षों से फारूक अब्दुल्ला को मारने का प्रयास कर रहा था ।
‘जेड प्लस’ सुरक्षा होने के उपरांत भी कोई पिस्तौल लेकर इतना पास कैसे पहुंच गया ? – मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का प्रश्न
डॉ. फारूक अब्दुल्ला के पुत्र एवं जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ‘एक्स’ पर लिखा कि एक व्यक्ति पिस्तौल लेकर बहुत पास तक आ गया तथा उसने गोली चला दी । अल्लाह का शुक्र है कि मेरे पिता बाल-बाल बच गए । प्रश्न यह है कि ‘जेड प्लस’ एवं नैशनल सिक्यूरिटी गार्ड से संरक्षित पूर्व मुख्यमंत्री के इतने पास कोई कैसे पहुंच गया ? मैं इस व्यक्ति को जानता भी नहीं हूं ।
सुरक्षाव्यवस्था में अत्यंत गंभीर त्रुटि ! – उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी
उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा कि इतनी बडी गलती कैसे हुई, यह पुलिस से पूछा जाना चाहिए । वहां स्थानीय पुलिस का कोई भी जवान उपस्थित नहीं था । सुरक्षा व्यवस्था में यह बहुत बडी त्रुटि है !
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed
Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !
(और इनकी सुनिए…) ‘मैं सोनम वांगचुक से ‘थ्री इडियट्स’ चलचित्र से पूर्व मिला ही नहीं था !’ – Amir Khan
Badrinath Temple Arrest : बद्रीनाथ मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में मंदिर के भूतपूर्व अधिकारी बंदी बनाए गए
Karnataka Fake Currency Racket : गिरोह द्वारा भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण उजागर !
Ghaziabad Shahnawaz Murders : छेडछाड का विरोध करनेवाली नाबालिग हिन्दू लडकी को शाहनवाज ने चौथी मंजिल से नीचे फेंका : लडकी की मृत्यु