
आगरा (उत्तर प्रदेश) – भारतीय नौसेना में लांस नायक के पद पर कार्यरत आदर्श कुमार उर्फ लकी को पाकिस्तान की गुप्तचर संस्था आई.एस.आई. (‘इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस’) के लिए गुप्तचर करने के आरोप में बंदी बनाया गया है । उसे आगरा के कागारौल क्षेत्र के चितपुर गांव से बंदी बनाया गया है। वर्तमान में उसकी तैनाती दक्षिण नौसेना कमांड, कोच्चि (केरल) में थी। उसका विवाह केवल २२ दिन पूर्व ही हुआ था ।
🚨 Spy Within the Forces? Serious Threat to National Security! 🇮🇳
Adarsh Kumar, a Lance Naik in the Indian Navy, has been arrested by UP ATS for allegedly spying for Pakistan.
If such traitors operate within the Indian armed forces, it poses a grave threat to India’s national… pic.twitter.com/cwDOEMKPbM
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) March 11, 2026
१. विवाह के उपरांत आदर्श कुमार अपनी पत्नी को भ्रमण के लिए दुबई ले गया था । गांव लौटने के उपरांत पुलिस ने उसे बंदी बना लिया। अनुमान है कि आदर्श लगभग ७ वर्ष पूर्व नौसेना में भर्ती हुआ था ।
२. आदर्श कुमार ने आई.एस.आई. के एक हस्तक को देश की युद्धपोतों के चित्र एवं उनसे संबंधित जानकारी भेजी थी । इसकी पुष्टि उसके पास से मिले प्रपत्रों से हुई है ।
३. सुरक्षा संस्थानों को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि आदर्श कुमार पाकिस्तान के लिए गुप्तचरी कर रहा है । इसके उपरांत उसकी गतिविधियों पर पैनी दृष्टि रखी जा रही थी ।
४. बंदीकरण के उपरांत उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया एवं न्यायिक कारावास में भेज दिया गया । इस गुप्तचरी मकड जाल में अन्य कितने लोग सम्मिलित हैं, इसकी पुलिस जांच कर रही है ।
५. लगभग १ वर्ष पूर्व आगरा के रविंद्र कुमार को भी पाकिस्तान के लिए गुप्तचरी करने के आरोप में बंदी बनाया गया था । वह फेसबुक के माध्यम से नेहा शर्मा नाम की महिला के संपर्क में आया था। सुरक्षा संस्थाओ का अनुमान है कि आदर्श कुमार भी रविंद्र कुमार जैसा ‘हनी ट्रैप’ (महिला के माध्यम से व्यक्ति को जाल में फंसाना) का भक्ष्य हुआ हो सकता है ।
संपादकीय भूमिकायदि भारतीय सेना में इस प्रकार के विश्वासघाती लोग कार्यरत होंगे, तो यह भारत की सुरक्षा के लिए *अत्यधिक धोखादायक है ! ऐसे लोगों के विरुद्ध द्रुतिगति न्यायालय में वाद प्रविष्ट कर उन्हें सार्वजनिक रूप से फांसी देना आवश्यक है ! |
BLA Attack Pakistan : पाकिस्तान की सेना के झुंड (काफिले) पर आक्रमण कर हमने ४५ से अधिक सैनिकों को मार दिया – बलूच लिबरेशन आर्मी’का दावा
(और इनकी सुनिए…) ‘मैं सोनम वांगचुक से ‘थ्री इडियट्स’ चलचित्र से पूर्व मिला ही नहीं था !’ – Amir Khan
Teesta River Project : बांग्लादेश ने भारत के बजाय चीन को दिया ९ हजार करोड रुपये का तीस्ता नदी परियोजना ।
Russia Ukraine War : यूक्रेन द्वारा रूस के २० जहाजों पर आक्रमण !
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
Oil purchase from Russia : रूस से तेल खरीदने वाले भारत सहित ५ देशों पर अमेरिका लगाएगा १०० प्रतिशत शुल्क