|

पुणे – यहां के पर्वती दर्शन परिसर में बिजली की जोडाई का काम करनेवाले युवक अमन मुल्ला द्वारा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए जाने की गंभीर घटना सामने आई है । सामाजिक माध्यमों से बडे स्तर पर इस घटना का वीडियो प्रसारित होने के उपरांत यह बात सामने आई । इस संदर्भ में ‘सकल हिन्दू समाज’की ओर से पर्वती पुलिस थाने में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया है ।
शिकायत में किए गए उल्लेख के अनुसार भारत में रहकर विदेशी राष्ट्र का महिमामंडन करनेवाले नारे लगाने के कारण देश की संप्रभुता को ठेस पहुंचती है, साथ ही देशभक्त नागरिकों की भावनाएं आहत होती हैं । समय रहते ही ऐसी घटनाओं पर ध्यान नहीं दिया गया, तो भविष्य में सामाजिक तनाव बढने की संभावना है; इसलिए इस घटना की तत्काल जांच कर संबंधित व्यक्ति पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है । पुलिस ने इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है ।
राष्ट्रद्रोह के प्रतीक इस वीडियो में क्या है ?
अमन मुल्ला एक घर में बिजली की जोडाई का काम करते समय ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाता हुआ दिखाई दे रहा है । उस समय वहां उपस्थित अन्य एक व्यक्ति (कदाचित वीडियो बनानेवाला व्यक्ति) ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ बोलने के लिए उस पर दबाव बनाता है । तब अमन कहता है, ‘मैं ऐसा नहीं बोलूंगा । पाकिस्तान जिंदाबाद !’ वीडियो में ऐसा अनेक बार होता हुआ दिखाई दे रहा है ।
संपादकीय भूमिकाबिजली की जोडाई का काम करनेवाला एक साधारण मुसलमान युवक शत्रुराष्ट्र की जयजयकार करता है, इससे इस देश में भारतविरोधी मानसिकता कितनी गहराई तक जा पहुंची है, यह ध्यान में आता है । मूलतः विगत ७८ वर्षाें से व्यवस्था के द्वारा ऐसी प्रवृत्तियों पर कार्रवाई न होने के कारण ही उनकी नई पीढियां भारत का अधिक तीव्रता से विरोध कर रहे हैं । इस देश के बहुसंख्यक हिन्दुओं के लिए यह लज्जाप्रद ! |
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’