Khamenei Death Protest : खामेनी की मृत्यु के पश्चात भारत के कई स्थानों पर शिया मुसलमानों द्वारा विरोध एवं प्रदर्शन

खामेनी की मृत्यु के पश्चात भारत में विरोध एवं प्रदर्शन

नई दिल्ली — ईरान के शिया मुसलमानों के सर्वोच्च धर्मगुरु आयातुल्ला खामेनी की आक्रमण में मृत्यु के उपरांत भारत के कई स्थानों पर शिया मुसलमानों द्वारा विरोध, शोकसभा एवं प्रदर्शन किए जा रहे हैं । इन प्रदर्शनों में अमेरिका एवं इजराइल के आक्रमण की निंदा की जा रही है ।

१. कश्मीर में शिया मुसलमानों ने काले झंडे दिखाते हुए श्रीनगर के लाल चौक में प्रदर्शन किया । उन्होंने संयुक्त राष्ट्र कार्यालय की ओर मोर्चा निकालने का प्रयास किया, परंतु सुरक्षा बलों ने उन्हें रोक दिया ।

२. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के छोटा इमामबाडा एवं पुराने शहर क्षेत्र में मुसलमानों ने मोर्चा निकालकर खामेनी की हत्या का विरोध किया । प्रदर्शन में सम्मिलित लोगों ने काले कपडे पहने थे । इसके अलावा उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, शामली एवं सहारनपुर में भी प्रदर्शन किए गए ।

३. बेंगलुरु (कर्नाटक) तथा हैदराबाद के पुराने शहर क्षेत्र में शिया मुसलमानों ने प्रदर्शन कर अमेरिका और इजराइल के विरुद्ध नारेबाजी की ।