|

मुंबई, २६ फरवरी (संवाददाता) : वीर सावरकर के स्मृतिदिवस के उपलक्ष्य में उन्हें मरणोत्तर ‘भारतरत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाए । राज्य सरकार के संसदीय कार्यमंत्री उस आशय का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे तथा सभापति यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित करें, यह मांग भाजपा विधायक श्री. प्रसाद लाड ने २६ फरवरी को विधानपरिषद में की ।
संसदीय कार्यमंत्री श्री. चंद्रकांत पाटिल ने इस मांग का सकारात्मक प्रत्युत्तर करते हुए कहा, ‘‘सरकार को ऐसा प्रस्ताव लाना पडेगा । मैं विधानपरिषद में यह प्रस्ताव रखता हूं, उसके उपरांत सभापति महोदय उस पर निर्णय लें ।’’
हिन्दुत्वनिष्ठ सरकार से जनता की अपेक्षाएं !
विगत १० वर्ष से अधिक समय से केंद्र में तथा राज्य में भी वीर सावरकर के हिन्दुत्वनिष्ठ विचारों पर चलनेवाली सरकार सत्ता में है; परंतु तब भी वीर विनायक दामोदर सावरकर को अभी ‘भारतरत्न’ नहीं मिला है । इस विषय में हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन खेद व्यक्त करती आई हैं । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी कार्यक्रम में प.पू. सरसंघचालक डॉ. मोहनजी भागवत ने भी इस विषय पर भाष्य किया था । अब विधानपरिषद में यह मांग उठने से सावरकरप्रेमियों की आशाएं पल्लवित हुई हैं ।
संपादकीय भूमिकावीर सावरकर केवल किसी उपाधि के लिए नहीं, अपितु इस देश के गौरव के लिए जिए । उन्हें ‘भारतरत्न’ मिलना वीर सावरकर का नहीं, अपितु उस पुरस्कार का ही सम्मान सिद्ध होगा । इसमें राज्य सरकार केवल आश्वासन न देकर प्रत्यक्ष क्रियान्वयन कर प्रस्ताव को शीघ्रातिशीर्घ केंद्र सरकार को भेजे, यही देशप्रेमी नागरिकों की इच्छा है ! |
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
Chhattisgarh High Court : ‘हिन्दू एक गाली है, जिसका अर्थ चोर, डाकू, लुटेरा तथा गुलाम होता है’ ऐसा कहने वाले ईसाई संगठन के ११ लोगों के विरुद्ध प्रविष्ट अपराध निरस्त नहीं होगा ।