महाराष्ट्र में जन्में लोगों द्वारा मराठी भाषा की उपेक्षा करने का लगाया आरोप !

मुंबई – कुछ दिन पूर्व सामाजिक माध्यमों में मराठी भाषा सीख रही जापानी लडकी का वीडियो प्रसारित हुआ । महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के (मनसे के) अध्यक्ष राज ठाकरे ने दल के एक्स खाते पर यह वीडियो प्रसारित कर इस लडकी की प्रशंसा की । उन्होंने कहा, ‘‘यह लडकी प्रतिदिन नए मराठी शब्द सिखती है तथा उसका वीडियो प्रसारित करती है । विदेशों से आने वाले लोग मराठी सिखते हैं, जबकि कुछ लोग जो यहां जन्में हैं, वह कभी-कभी मराठी की उपेक्षा करते हैं । मराठी भाषा का उपयोग केवल बोलने के लिए नहीं करना चाहिए, अपितु ज्ञान एवं व्यवसाय के लिए भी किया जाना चाहिए ।’’ वर्तमान समय में यह लडकी महाराष्ट्र में रह रही है ।
‘कुछ मुट्ठीभर अपने लोग मराठी में बोलें, इसलिए हम इस भाषा को ज्ञान की एवं अर्थाजन की भाषा बनाएं, जिससे उसे सीखे बिना अन्य कोई विकल्प ही नहीं बचेगा ।’’, ऐसा भी राज ठाकरे ने कहा ।
जापानी लडकी द्वारा बोले गए मराठी शब्द !उक्त जापानी लडकी वीडियो में मराठी भाषा के भिन्न-भिन्न शब्दों का उच्चारण कर रही हैं, उदा. ऐका ना (सुनिए न), शुभ सकाळ (शुभ प्रभात), शुभ रात्री, बसा (बैठिए), उभे रहा (खडे रहिए), परत कधी येणार आता, तुम्हाला सर्वांना छत्रपती शिवाजी महाराज जयंतीच्या हार्दिक शुभेच्छा ! जय भवानी, जय शिवाजी, जय महाराष्ट्र ! (अब आप वापस कब आएंगे, आप सभी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं, जय भवानी, जय शिवाजी, जय महाराष्ट्र !) |
संपादकीय भूमिकामराठी भाषा के स्थान पर अंग्रेजी से प्रेम रखने वालों के मुंह पर विदेशियों का तमाचा ! |
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’
अभिनेता आमिर खान ‘लव जिहाद’के ‘ब्रैंड एंबेसेडर’ उनकी फिल्मों का बहिष्कार कीजिए – मंत्री नितेश राणे