SIR 2026 : केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से महाराष्ट्रसहित २३ राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण की घोषणा !

अप्रैल से आरंभ होगी प्रक्रिया

नई देहली – केंद्रीय चुनाव आयोग ने देश के २३ राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में मतदातासूची का विशेष गहन पुनरीक्षण करने की घोषणा की है । इनमें महाराष्ट्र सहित देहली, कर्नाटक आदि राज्यों का समावेश है । यह प्रक्रिया आनेवाले अप्रैल महिने से आरंभ होने की संभावना है । देश के १२ राज्यों में २८ अक्टूबर २०२५ से यह प्रक्रिया आरंभ की गई है । इस प्रक्रिया में मतदातासूची का अद्यतन किया जा रहा है । मतदातासूची में नए मतदाताओं के नाम जोडे जा रह हैं तथा उसमें निहित चूकों में सुधार किया जा रहा है ।

किन राज्यों में होगी यह प्रक्रिया ?

इस प्रक्रिया में जम्मू एवं कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, देहली, सिक्कीम, अरुणाचल प्रदेश, मणीपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना आंध्रप्रदेश एवं कर्नाटक इन राज्यों का, जबकि चंडीगढ, दादरा-नगर हवेली तथा दीव एवं दमण इन केंद्रशासित प्रदेशों का समावेश है ।