
बरेली (उत्तरप्रदेश) – जनपद के मोहम्मद गंज गांव में १७ जनवरी २०२६ के दिन गांव के हसीन मिया के घर में अवैध मदरसा बनाकर कुछ लोगों द्वारा नमाजपढने की बात सामने आई । इसके पश्चात पुलिस ने धारा १५१ के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए कुछ लोगों पर दण्ड लगाया । उसके पश्चात भी १४ फरवरी २०२६ को उसी घर में पुनः नमाजपढी गई । हिन्दुओं द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दिए जाने पर पुनः शान्ति भंग करने के प्रकरण में कार्यवाही की गई । इसके पश्चात यह प्रकरण उच्च न्यायालय पहुंच गया । नमाज पढने वालों का कहना है कि , यह उनका मूलभूत एवं लोकतान्त्रिक अधिकार है , तो दूसरी ओर का आरोप है कि , मुसलमान हिन्दुओं पर दबाव डाल रहे हैं , जिससे कुछ हिन्दू परिवारों पर घर छोडने का समय आ रहा है ।
१. बिशारतगंज पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक सतीश ने दोनों पक्षों को समझाए जाने की बात कही । गांव में कोई भी स्थानान्तरण नहीं हुआ है एवं परिस्थिति शान्त होने की बात उन्होंने स्पष्ट की । राष्ट्रीय हिन्दू दल एवं बजरंग दल ने आरोप लगाया कि मुसलमान समाज नई पद्धति का प्रयत्न करते हुए एक घर को मदरसे में परिवर्तित कर रहा है । इससे हिन्दू त्रस्त हैं , ऐसा उन्होंने कहा ।
२. मुसलमानों का कहना है कि, वे अनेक वर्षों से घरों में नमाज पढ रहे हैं एवं इसके पूर्व कोई कठिनाई नहीं थी । सरपंच आरिफ ने कहा कि , ‘न्यायालय जो निर्णय देगा , वह मान्य किया जाएगा’ ।
गांव में समझौते के अनुसार कोई धार्मिक स्थल नहीं
ग्रामवासियों की सूचना के अनुसार कुछ दशकों पूर्व परस्पर समझौता हुआ था कि , गांव में मन्दिर अथवा मस्जिद का निर्माण नहीं किया जाएगा । इसलिए आज तक कोई भी नया धार्मिक स्थल नहीं बनाया गया । लोग घरों में ही पूजा एवं नमाज पढ रहे थे ।
संपादकीय भूमिकाउत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथजी की सरकार होते हुए भी मुसलमानों का इस प्रकार का कृत्य करने का साहस होता है , इससे वे कितने उन्मत्त हो गए हैं , यह ध्यान में आता है ! |
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’