|
जम्मू (जम्मू-कश्मीर) – जम्मू संभाग के ‘आर.एस. पुरा सेक्टर’ स्थित बाल निरीक्षण केंद्र से ३ कैदी पलायित हो गए । इन नाबालिग अपराधियों में से एक के पास पिस्तौल थी तथा इनमें से २ पाकिस्तानी बताए जा रहे हैं । उन्होंने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर गोली चलाई, जिसमें २ पुलिसकर्मी घायल हो गए । यह घटना १६ फरवरी को शाम लगभग ५.१५ बजे हुई । घायल पुलिसकर्मियों के नाम पुलिस उपनिरीक्षक विनय कुमार एवं मुख्य हवलदार परवीन कुमार बताए गए हैं ।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाल निरीक्षण केंद्र की सुरक्षा में लापरवाही के कारण यह घटना हुई । इस प्रकरण में ६ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है । अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कैदी के पास पिस्तौल कहां से आई एवं उससे कितनी गोलियां चलाई गईं ।
विशेष बात यह है कि बाल सुधार गृह से पलायित ३ कैदियों में से एक की मां भी लापता बताई जा रही है । महिला के लापता होने की परिस्थितियां संदिग्ध मानी जा रही हैं । इस संबंध में भी प्रकरण प्रविष्ट किया गया है । प्रारंभिक जांच के अनुसार, महिला का लापता होना हालिया जेल से पलायित की घटना से जुडे किसी बडे षड्यंत्र का हिस्सा हो सकता है ।
कठुआ : जैश-ए-मोहम्मद के ५ आतंकवादी सक्रियकठुआ में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद से जुडे ५ आतंकवादियों की तस्वीरें जारी की हैं । बताया जा रहा है कि ये सभी आतंकवादी कुछ दिन पूर्व ही में कठुआ जिले में घुसे हैं । वे पाकिस्तान से नियंत्रण रेखा पार कर सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय बताए जा रहे हैं । |
संपादकीय भूमिका
|

Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा