
‘जिज्ञासुओं को साधना की ओर मोडने का तथा धर्मप्रेमियों को प्रत्यक्ष कृति के लिए प्रेरित करने का सर्वाेत्तम माध्यम है नियतकालिक सनातन प्रभात ! इस नियतकालिक को नियमितरूप से पढकर पाठकों में साधना के प्रति रुचि जागृत हो रही है, साथ ही उनमें राष्ट्र एवं धर्म के प्रति प्रेम भी बढ रहा है । कुछ पाठक उत्स्फूर्तता से ऐसा बताते हैं, ‘इस अंक को पढने से हमें आगे की दिशा मिलती है तथा मार्गदर्शन मिलता है ।’
ऐसा होते हुए भी अनेक साधकों को लगता है, ‘जिज्ञासुओं से पहली बार मिलने पर ही हम उन्हें पाठक बनने का आग्रह कैसे करें ? कुछ दिन उपरांत उनके साथ निकटता बढाकर उन्हें पाठक बनने के लिए प्रेरित करेंगे ।’ इसके कारण साधक तत्परता से जिज्ञासुओं को पाठक बनाने के लिए प्रेरित नहीं करते ।
हमारी इस अनुचित विचारप्रक्रिया के कारण जिज्ञासु अनमोल सत्संग से वंचित न रह जाएं, इसके लिए सर्वत्र के साधक पहली भेंट में ही जिज्ञासुओं को पाठक बनाने का प्रयास करें ।’
(२३.१.२०२६)
महाराष्ट्र के १८१ महाविद्यालयों में न्यूनतम शैक्षणिक सुविधाओं का अभाव उजागर !
गढ-दुर्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए ६ मास के उपरांत समिति की स्थापना !
Mumbai Political hoardings : मंत्रालय के बाहर ही राजनेताओं के अवैध होर्डिंग लगे ।
साधको, वर्तमान आपातकाल में रात्रि के समय व्यक्तिगत वाहन से लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें तथा अपरिहार्य परिस्थिति में ही आध्यात्मिक स्तर के उपाय करके रात्रि-यात्रा करें !
आलंदी (जिला पुणे) बसस्थानक में प्लैटफॉर्म के नाम के फलक गायब
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के ओजस्वी विचार