१ सहस्र करोड रुपए का बकाया !

ढाका (बांग्लादेश) – बांग्लादेश में १२ फरवरी को सार्वत्रिक चुनाव हो रहे हैं । ऐसे में ही बांग्लादेश पर बिजली का बडा संकट मंडरा रहा है । भारतीय प्रतिष्ठान ‘अदानी पॉवर लिमिटेड’ने ‘बांग्लादेश पॉवर डेवलपमेंट बोर्ड’ को कडे शब्दों में पत्र लिखा है । प्रतिष्ठान ने कहा है कि बकाया जमा नहीं किया, तो बिजली की आपूर्ति बंद की जाएगी । वर्तमान समय में बांग्लादेश पर बिजली का १ सहस्र करोड रुपए का बकाया है । बांग्लादेश उसकी आवश्यकता में से अधिकांश बिजली झारखंड में स्थित अदानी समूह के ‘गोडा’ बिजली परियोजना से खरीदता है । बांग्लादेश के एक प्रमुख समाचारपत्र ‘प्रथम आलो’ने यह समाचार प्रकाशित किया है ।
१. ‘अदानी पॉवर लिमिटेड’के उपाध्यक्ष अविनाश अनुराग ने २९ जनवरी को बांग्लादेश बिजली विभाग के अध्यक्ष को पत्र लिखकर उसमें बिजली की आपूर्ति सुचारू रखने के लिए ११२.७ दशलक्ष डॉलर्स (लगभग १ सहस्र करोड रुपए) तत्काल जमा करने की मांग की । बार-बार सूचित कर भी बांग्लादेश सरकार ने यह बकाया जमा नहीं किया है, यह भी श्री. अनुराग ने स्पष्ट किया ।
२. अदानी समूह ने बताया कि बकाया जमा नहीं किया गया, तो बिजली उत्पादन केंद्र का रखरखाव करना तथा कच्चा माल खरीदना हमें असंभव होगा तथा इसका सीधा परिणाम बिजली की आपूर्ति पर होगा ।
अमरीका की ‘ब्लूमबर्ग’ समाचार संस्था द्वारा भारत विरोधी लेख वापस लिया गया !
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
भारत बलपूर्वक घुसपैठियों को बांग्लादेश में धकेल रहा है ! – Bangladesh Allegation
भारत पर दबाव लाना वैश्विक स्थिरता के लिए अत्यन्त घातक ! – Russia President Putin
प्रधानमंत्री मोदी मुझे बहुत पसंद हैं, वे मेरे अच्छे मित्र हैं ! – Donald Trump
Karnataka Muslim : यदि राज्य में मुसलमानों को ५ मंत्री पद नहीं दिए गए, तो हम अपनी ताकत दिखाएंगे ।