
कोच्ची (केरल) – मलप्पुरम् जिले में प्याज से भरे एक ट्रक से भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए । पुलिस ने चेम्मड क्षेत्र में ईंट निर्माण केंद्र के समीप खडे एक ट्रक से १० सहस्त्र ५०० से अधिक जिलेटिन की छडें, डेटोनेटर तथा विद्युत तार अपने नियंत्रण में लिए । पुलिस द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, संबंधित ट्रक ईंट निर्माण केंद्र के परिसर में खडा किया गया था । किसी को संदेह न हो, इसके लिए विस्फोटकों को अत्यंत चतुराई से तरबूजों के ढेर के नीचे छिपाया गया था । घटनास्थल से लगभग २४५ पेटियां जब्त की गई हैं ।
🚨 Onions, Watermelons… or Explosives? Kerala on Alert
Over 10,500 gelatin sticks & detonators hidden in 245 boxes inside an onion truck were seized in Malappuram, Kerala. 📦💣
Just days earlier, 18,000 gelatin sticks & 4,200 detonators were found concealed among watermelons… pic.twitter.com/AntQximZoE
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) February 8, 2026
१. एक ट्रक से विस्फोटक ले जाए जा रहे हैं, ऐसी गोपनीय सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी । उस सूचना के आधार पर पुलिस ने इस ट्रक की जांच की ।
२. इस प्रकरण में ट्रक चालक सेंथिल कुमार को बंदी बनाया गया है तथा जांच का विस्तार किया गया है । इतनी बडी मात्रा में जिलेटिन अनेक भवनों को ध्वस्त करने तथा नगर के बडे क्षेत्र में आतंक उत्पन्न करने के लिए पर्याप्त है ।
३. ये विस्फोटक कहां से लाए गए थे और कहां ले जाए जा रहे थे, पुलिस इसका शोध कर रही है । इनका उपयोग अवैध खनन के लिए होना था अथवा इसके पीछे आतंकवादी गतिविधियों का उद्देश्य था, इसका भी गहन अन्वेषण किया जा रहा है ।
संपादकीय भूमिकासाम्यवादी सत्तावाले केरल में समाजकंटकों की बढती गतिविधियों को देखते हुए इस प्रकरण की गहन जांच होना आवश्यक है ! |
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Operation Sindoor : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में वीरगति को प्राप्त ६ भारतीय सैनिकों के नाम प्रथम बार घोषित।
Kanishka Blast : वर्ष १९८५ में एयर इंडिया के ‘कनिष्क’ विमान में खालिस्तानी आतंकवादियों ने विस्फोट किया था ।
‘लव जिहाद’ के अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र के प्रकरण में १४ लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत !
मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया