|

मुंबई – राज्य की सबसे बडी तथा देश की सबसे धनी मुंबई महानगरपालिका के महापौरपद के लिए भाजपा ने रितू तावडे को प्रत्याशी बनाया है । मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने यह घोषणा की । इसके साथ ही शिवसेना नेता राहुल शेवाळे ने मुंबई के उपमहापौरपद के लिए शिवसेना पार्षद संजय शंकर घाडी को प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की । मुंबई का महापौरपद सामान्य महिला प्रवर्ग के लिए आरक्षित है तथा ११ फरवरी को महापौर एवं उपमहापौर चुने जाएंगे । इस संदर्भ में शिवसेना उद्धव बाळासाहब ठाकरे दल की भी बैठक होनेवाली है, जिसमें महापौर पद के चुनाव के लिए दल की ओर से प्रत्याशी घोषित करना है अथवा नहीं ?, इसका निर्णय लिया जाएगा । उक्त दोनों पद सवा वर्ष के लिए रहेंगे । महानगरपालिका में भाजपा एवं शिवसेना के पास बहुमत होने से उनके दोनों प्रत्याशी यह चुनाव जीतेंगे, यह लगभग निश्चित है, ऐसा बताया जा रहा है ।
Big political shift in Mumbai! 🏙️🗳️
BJP is set to get its first-ever Mumbai Mayor as Ritu Tawde files her nomination.
Shiv Sena has named Sanjay Ghadi for the Deputy Mayor post.
After ruling the BMC since 1997, Shiv Sena (UBT) loses the Mayor’s post after 25 years.
A new… pic.twitter.com/y7RKM2BpTt
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) February 7, 2026
रितू तावडे घाटकोपर की हैं तथा वे भाजपा की वरिष्ठ पार्षद हैं । उन्होंने प्रभाग क्रमांक १३२ से चुनाव जीता है । उन्होंने इससे पूर्व मुंबई महानगरपालिका की शिक्षा समिति के अध्यक्षपद का निर्वहन किया है । उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने के उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए रितू तावडे ने कहा, ‘‘मुंबई के महापौरपद के लिए भले ही मुझे प्रत्याशी बनाया गया हो, तब भी मैं मुंबई की सेविका के रूप में काम करूंगे । महानगरपालिका के सदन का संवैधानिक महत्त्व ध्यान में रखते हुए मुंबई के हित के लिए दलगत भेद भूलकर निर्मलता से तथा प्रामाणिकता के साथ काम करने का मेरा मनोदय है ।’’
संजय घाडी ने पहले वर्ष १९८८ में शिवसेनाप्रणीत भारतीय विद्यार्थी सेना के विभागप्रमुख के रूप में कार्य करना आरंभ किया । इसके उपरांत वे वर्ष २०१७ से २०२२ की अवधि में शिवसेना के पार्षद रहे । इस बार उन्होंने निरंतर दूसरी बार विजय प्राप्त की है ।
मुंबई का महापौर हिन्दू, मराठी भाषी तथा महायुति का ही बनेगा ! – मंत्री नितेश राणे

राज्य के मछली पालन एवं बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे ने सामाजिक माध्यमों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘मैंने कहा था कि मुंबई का महापौर हिन्दू होगा, मराठी भाषी होगा तथा महायुत का ही होगा ! जय श्रीराम !’’
मराठी मुसलमान को महापौर बनाने का षड्यंत्र मुंबईवासियों ने तोड डाला ! – आशिष शेलार, भाजपा नेता

भाजपा के नेता आशिष शेलार ने कहा, ‘‘हमने मुंबईवासियों को जो वचन दिया था कि मुंबई का महापौर मराठी भाषी हिन्दू होगा, उसका हमने पालन किया है । जिन्हें मराठी भाषी मुसलमान महापौर बनाना था, उनका षड्यंत्र मुंबईवासियों ने ही ध्वस्त किया । उसके लिए भाजपा-शिवसेना-रिपाई गठबंधन के साथ खडे रहनेवाले सभी मुंबईवासियों के हम आभारी हैं ! इसके आगे हम मुंबई के विकास की दृष्टि से ध्यान देंगे ।’’
मुंबई महानगरपालिका के २२७ स्थानों का अंतिम गणित !

टिप्पणी : ए.आई.एम्.आई. एम्. अर्थात ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (अखिल भारतीय मुसलमान एकता संघ)
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’ होगा!
Bengaluru SIR : कर्नाटक में विशेष पुनरावलोकन प्रक्रिया में उजागर हुआ कि बेंगलुरु में ९७ लाख मतदाताओं में से ४ लाख अवैध
Temple Bonds : केन्द्र सरकार ‘टेम्पल बॉन्ड्स’ योजना लाने की तैयारी में !
खाद्य एवं औषधि विभाग की राज्यभर में गुटखा माफियाओं पर छापेमारी
BJP Leader Murder : जयपुर में भाजपा के नेता की सिर काटकर (शिरच्छेद) निर्मम हत्या ।
(और इनकी सुनिए …) ‘भारत में रहने से मुझे लज्जा आती है !’ – Kapil Sibal, Congress