|

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश) – पहलवारा निवासी हिन्दू युवक भूपेंद्र प्रताप चौहान को मुस्लिम युवती रुखसार ने पहले प्रेम के जाल में फंसाया । उसके उपरांत उसे बंधक बनाकर शारीरिक उत्पीडन किया । तदोपरांत उसका बलपूर्वक धर्मांतरण किया गया । इस प्रक्रिया में खतना भी किया गया, ऐसा सुनिश्चितरूप से ही कहा गया है । पीडित हिन्दू युवक ने पुलिस में आरोप प्रविष्ट कराया है । इस आरोप के आधार पर बलरामपुर कोतवाली नगर पुलिस ने प्रकरण प्रविष्ट कर अन्वेषण प्रारंभ कर दिया है ।
१. पीड़ित भूपेंद्र प्रताप चौहान ने बताया, ‘वर्ष २०१९ में, मैं काम के लिए दुबई गया था । वर्ष २०२१ में रायबरेली जिले के थलैंडी गांव की रुखसार नामक युवती से मेरी भेंटहुई । रुखसार ने मुझे प्रेम के जाल में फंसाया ।’
२. दुबई से लौटने के उपरांत भूपेंद्र, रुखसार से मिलने उसके घर गया । रुखसार ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया । लगभग १ महीने तक उसे बाहर नहीं जाने दिया । इस्लाम स्वीकार करने का दबाव डाला गया । रुखसार के काका पप्पू एवं चचेरे भाई नूर अहमद ने भी भूपेंद्र का उत्पीडन किया । उसके नाखून उखाडे गए, बिजली के झटके दिए गए, यह पीडित ने आरोप में सुनिश्चितरूप से कहा है ।
३. वर्ष २०२२ में उसका बलपूर्वक खतना कराया गया । उसके उपरांत मौलवी (इस्लाम के विद्वान) को बुलाकर धर्मांतरण कराया गया । आगे रुखसार से विवाह करा दिया गया । उस समय उसका नाम भी बदल दिया गया । भूपेंद्र ने कई बार भागने के प्रयत्न किए, किन्तु असफल रहा । भागने का प्रयत्न करने पर उसे जान से मारने करने की धमकियां दी जाती थीं । अंततः ३० जनवरी २०२६ को भूपेंद्र भागने में सफल रहा ।
४. पीड़ित भूपेंद्र ने सुनिश्चितरूप से यह कहा है कि रुखसार और उसके संबंधित लोगों की एक संगठित टोली है । इस टोली ने अनेक लोगों का धर्मांतरण किया है ।
५. बलरामपुर में गत वर्ष चांगूर टोली का नाम सामने आया था । विदेश जाने वालों को इसी तरह फंसाकर धर्मांतरण करने के प्रकरण उजागर हुए थे । उस प्रकरण में चांगूर बाबा पर कार्रवाई हुई थी । अब यह नया प्रकरण प्रकाश में आया है ।
संपादकीय भूमिकाकेवल धर्मांध मुस्लिम युवक ही नहीं, अपितु मुस्लिम युवतियां भी धर्मांतरण के षड्यंत्रों में आगे रहती हैं, यह इस प्रकरणसे स्पष्ट होता है ! |
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !