निलंबित सांसदों में कांग्रेस के ७, जबकि कम्युनिस्ट दल के एक सांसद का समावेश
नई देहली – संसद के बजट सत्र के पांचवे दिन लोकसभा का कामकाच सवेरे ११ बजे आरंभ हुआ; परंतु वह केवल ८ मिनट ही चल पाय । विरोधी दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में नारेबाजी की । हंगामे के कारण अनेक बार सदन का कामकाज स्थगित करने की स्थिति आई । संसद में चर्चा के समय कुछ सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष की दिशा में कागद फेंके । इस अनुशासनहीनता के कारण लोकसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के ७, जबकि माक्सर्वादी कम्युनिस्ट पक्ष के एक सांसद को अर्थात कुल ८ सांसदों को संपूर्ण बजट सत्र के लिए लोकसभा के निलंबित किया गया ।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला ने कहा कि नारेबाजी करना अनुचित एवं नियमों के विरुद्ध है, तब भी विरोधी सदस्यों ने हंगामा करना जारी रखा था । इस समय अध्यक्ष की ओर कागद फेंकनेवाले ८ सांसदों को निलंबित किया गया । उनमें मणिकम टैगोर, गुरजीत औजला, राजा वडिंग, हिबी ईडन, किरण रेड्डी, प्रशांत पोडोले, वेंकट रमन एवं कुरियोकोज का समावेश है । इन ८ सांसदों ने अपने निलंबन के विरोध में संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया ।
किसी भी बाधा के बिना सदन का कामकाज चले, इसके लिए अध्यक्ष ओम बिडला ने कांग्रेस एवं भाजपा सांसदों के साथ बैठक की । सदन के बाहर विरोधी दलों के सांसदों ने अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के विरुद्ध भी नारेबाजी की ।
संपादकीय भूमिकाजो सांसद लोकसभा अध्यक्ष का सम्मान नहीं करते, वे सामान्य लोगों के साथ कैसे व्यवहार करते होंगे, इस पर विचार न करना ही अच्छा ! |

गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Ganga River Party : गंगा नदी में नाव पर मांस तथा मदिरा की दावत करने की घटना – ५ हिंदू युवकों को बंदी बनाया गया ।
तीन तलाक तथा ‘बहुपत्नीत्व’ के विषय पर विधानसभा में भारी कोलाहल