|

वॉशिंग्टन (अमेरिका) – रूस एवं युक्रेन के मध्य युद्ध आरंभ होकर लगभग ४ वर्षाें का समय बीत गया है । दोनों देश एक-दूसरे पर निरंतर आक्रमण कर रहे हैं । एक ताजा ब्योरे ने इस युद्ध की विभिषिका विश्व के सामने लाई है । अमेरिका के एक ‘थिंक टैंक’ के दावे के अनुसार २४ फरवरी २०२२ से चल रहे इस युद्ध में अब तक रूस एवं युक्रेन इन दोनों देशों के मिलकर ४ लाख ६५ सहस्र सैनिकों की मृत्यु हुई है, जबकि अनुमानित १५ लाख ३५ सहस्र सैनिक घायल अथवा लापता हैं ।
१. अमेरिका के एक ‘थिंक टैंक’ ‘सेंटर फॉर स्टैटेजिक एंड इंटरनैशनल स्टडीज’(CSIS) द्वारा प्रकाशित एक अध्ययन ब्योरे के अनुसार रूस द्वारा युक्रेन पर किए गए निरंतर आक्रमणों के कारण इन दोनों देशों के मिलकर लगभग २० लाख सैनिक मृत, घायल अथवा लापता हुए हैं । इसमें रूस को सर्वाधिक हानि पहुंचने की बात कही गई है ।
२. ‘सी.एस्.आई.एस्.’ द्वारा २७ जनवरी को प्रकाशित ब्योरे में कहा गया है कि इस युद्ध में रूस को बडा मूल्य चुकाना पडा है । इस युद्ध में रूस के ३ लाख २५ सहस्र सैनिकों की मृत्यु हुई है, जबकि ८ लाख ७५ सहस्र सैनिक घायल अथवा लापता हैं ।
३. इस अवधि में युक्रेन की सेना को भी बडी हानि पहुंची है । युक्रेन के १ लाख ४० सहस्र सैनिकों की मृत्यु हुई है, जबकि ४ लाख ६० सहस्र सैनिक घायल अथवा लापता हुए हैं ।
४. दूसरे विश्वयुद्ध के उपरांत किसी भी बडी सत्ता को युद्ध में इतनी प्राणहानि एवं सैनिकों के घालय होने का सामना नहीं करना पडा है, ऐसा भी इस ब्योरे में कहा गया है ।
संपादकीय भूमिकाइस नरसंहार के लिए जितना उत्तरदायी रूस है, उतना ही उत्तरदायी युक्रेन, साथ ही उसे हथियारों की आपूर्ति करनेवाला अमेरिका तथा यूरोपीय देशों का समूह ‘नाटो’भी है, इसे भूलना नहीं चाहिए ! |
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
Bangladesh Temple Attack : बांग्लादेश के प्राचीन श्री कालीमाता मंदिर पर धर्मांध मुसलमानों का आक्रमण ।
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण
US Iran War : अमेरिका द्वारा ईरान के ८० से अधिक सैन्य ठिकानों पर आक्रमण l