लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश) में अतिक्रमण की हुई मजार हटाने का नोटिस !
( मजार किसी इस्लामी पीर या फकीर की समाधि होती है)

लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश) – किंग जॉर्ज मेडिकल विश्व विद्यालय के प्रशासन के द्वारा हाल ही में चौक परिसर में ‘क्वीन मैरी’ अस्पताल के पास में बनी मजार को हटाने की सूचना उस मुस्लिम परिवार को दिया गया जो मजार की देखभाल कर रहा है । इस सूचना में कहा गया है, ‘ मजार हटाने के लिए १५ दिन का समय दिया गया है । यदि संबंधित लोग स्वयं मजार नहीं हटाते हैं, तो किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय का प्रशासन इसे हटा देगा । यह मजार अतिक्रमण करके बनाई गई है’, ऐसा कहा गया है । यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि प्रशासन कार्यवाही करता है, तो उसका व्यय (खर्च) संबंधितों से वसूला जाएगा ।
मजार की देखभाल करनेवाले मुजाविर मोहम्मद शकील ने कहा कि यह मजार शेख फरीदुल हक शाह की है । वह कई वर्षों से इस मजार की सेवा करते रहे हैं । हर वर्ष यहां उर्स (उर्स एक मुस्लिम धार्मिक नेता की स्मृति दिवस पर मनाया जाने वाला त्योहार है) होता है तथा इसके लिए सरकार से अनुमति भी मिलती है । सूचना भेजने वाले किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी (किसी खास प्रकल्प के लिए नियुक्त अधिकारी) प्राध्यापक के.के. सिंह ने कहा कि उपस्थित विद्यमान कुलगुरु ने डेढ वर्ष पूर्व मजार हटाने का आदेश दिया था । उन्होंने बताया कि यह मजार ४० वर्ष पुरानी है । (तो फिर विश्वविद्यालय प्रशासन इतने वर्षों से क्या कर रहा था ? – संपादक)
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’