|

ठाणे, २३ जनवरी (न्यूज़) – बदलापुर (पश्चिम) क्षेत्र में विद्यालय के बस चालक इमरान मोहम्मद पटेल ने ४ साल की बच्ची के साथ निर्दयता से मारपीट की । इसके बाद कल्याण क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ने संबंधित चालक के विरुद्ध के कार्यवाही की है । जांच करने पर पता चला कि वाहन के पास कोई वैध परमिट नहीं था। इसके बाद भी इसके द्वारा छात्रों को ले जाया जा रहा था। इस असावधानी पर ध्यान देते हुए कल्याण क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ने वाहन का लाइसेंस रद्द कर दिया तथा २४ सहस्त्र रुपये का जुर्माना लगाया । आरोपी को अदालत में ले जाया गया तथा २७ जनवरी तक पुलिस की निगरानी में भेज दिया गया। गृह राज्य मंत्री पंकज भोयर ने आश्वासन दिया कि आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी ।
१.स्कूल से छुट्टी के बाद लडकी हर दिन की तुलना में देर से घर लौटी। वह बहुत डरी हुई थी। विश्वास में लेने के बाद उसने बताया कि बस के चालक ने उसके साथ क्या किया। इसके बाद माता-पिता सबसे पहले प्रधानाध्यापिका के पास गये, परंतु उन्होंने चालक का पक्ष लिया । इसलिए माता-पिता ने पुलिस में अभियोग लिखाया । पुलिस ने आरोपी चालक को बंदी बना लिया है ।
२. इस घटना के बाद एनसीपी अजित पवार गुट की महिला कार्यकर्ता पुलिस स्टेशन पहुंचीं तथा वहां संबंधित विद्यालय की गाडी में तोडफोड करने का प्रयास किया । उन्होंने अवैध विद्यालय वाहनों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की।
इससे पहले बदलापुर में इसी तरह की एक घटना में आरोपी अक्षय शिंदे ने एक छोटी लडकी के साथ यौन उत्पीडन किया था। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई गोलीबारी में वह मारा गया।
संपादकीय भूमिका
|
(और इनकी सुनिए …) ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ये सभी मूर्खतापूर्ण बातें – Abu Azmi
‘दारुल उलूम देवबंद’ आतंकियों का केंद्र होने से उसे ध्वस्त कीजिए – हिन्दू रक्षा दल की मांग
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।
Islam Friendly Gym : केरल में ‘इस्लाम-फ्रेंडली’ व्यायामशाला को लेकर विवाद
Pune Corporate Jihad : बीमा प्रतिष्ठान के मुसलमान प्रबंधक द्वारा हिन्दू युवती का उत्पीडन !
Karnataka Muslim : यदि राज्य में मुसलमानों को ५ मंत्री पद नहीं दिए गए, तो हम अपनी ताकत दिखाएंगे ।