अमृतसर में पगडीधारी व्यक्ति द्वारा हिन्दू देवताओं के चित्रों का अपमान

  • देवताओं के चित्रों पर चप्पलें मारीं तथा थूका

  • पुलिस द्वारा आरोपी बंदी बनाया गया ।

आरोपी हरजीत सिंह उपाख्य गुड्डू

अमृतसर (पंजाब) – अमृतसर में एक पगडीधारी व्यक्ति द्वारा हिन्दू देवताओं के चित्रों का अपमान किए जाने की घटना सामने आयी है । इस संबंध में प्रसारित एक वीडियो में आरोपी व्यक्ति देवताओं के चित्रों पर चप्पलें मारते तथा उन पर थूकते हुए दिखाई दे रहा है । यह वीडियो देखने के बाद अनेक लोगों ने तीखी एवं आक्रोशपूर्ण प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं । एक युवक ने आरोपी को पकड़कर उसे थप्पड़ भी मारा । इस समय आरोपी ने क्षमा मांगने का प्रयास किया। हिन्दू नेताओं ने आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की है । अमृतसर पुलिस ने हिन्दुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में घटना प्रविष्ट कर आरोपी को बंदी बना लिया है ।

इस प्रकरण में ‘ऑल इंडिया हिन्दू संघर्ष समिति’ के अध्यक्ष सचिन महिंद्रा ने पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की है । आरोपी की पहचान हरजीत सिंह उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है । पुलिस इस घटना में आगे की जांच कर रही है ।

संपादकीय भूमिका

  • हिन्दू देवताओं का अपमान करने के बाद भी सरकार कार्यवाही करेगी, यह भय समाप्त हो जाने के कारण कोई भी खुलेआम देवताओं का अपमान कर रहा है । यह हिन्दुओं के लिए लज्जास्पद है । 
  • खालिस्तानियों के बढते प्रभाव को देखते हुए क्या इस कृत्य के पीछे खालिस्तानियों का हाथ है ?, इसकी भी पुलिस द्वारा जांच की जानी चाहिए ।