|

मुंबई – महानगरपालिका निर्वाचन काल में मुंबई में ४५ करोड ९५ लक्ष रुपये मूल्य के मादक पदार्थ अधिग्रहित (जब्त) किए गए हैं । इसके साथ ही ३ करोड १० लक्ष १७ सहस्र रुपये नकद धनराशि तथा मद्य का संग्रह भी अधिग्रहित किया गया, ऐसी सूचना मुंबई महानगरपालिका ने दी है । निर्वाचन के समय विधि एवं व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए २९ व्यक्तियों पर अपराध प्रविष्ट किए गए हैं ।
नालासोपारा में १० लक्ष रुपये रखने वाले दो व्यक्ति नियंत्रण में !
नालासोपारा में भी रात्रि के समय १० लक्ष ९ सहस्र रुपये की धनराशि पुलिस ने अधिग्रहित की है । इस प्रकरण में २ संदेहास्पद युवकों को नियंत्रण में लिया गया है । उनके पास धनराशि के कोई भी प्रपत्र नहीं थे । उनके पास के दोनों दुपहिया वाहन पुलिस ने अपने नियंत्रण में ले ली हैं ।
संपादकीय भूमिकामहानगरपालिका निर्वाचन के समय मादक पदार्थ, नकद धनराशि तथा मद्य अधिग्रहित होता है, इससे निर्वाचन का गिरता हुआ स्तर ध्यान में आता है ! यह लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है ! |
इस्लामिक स्टेट की सहायता करने वाले राकिब अंसारी को ५ वर्ष के कारावास का दंड।
Telangana School Kalma Controversy : भाग्यनगर (तेलंगाना) में हिन्दू छात्र को गृहकार्य में ‘कलमा’ याद करने के लिए कहने वाली शिक्षिका को विद्यालय ने नौकरी से निकाला ।
Ayushman Bharat Yojana : ‘आयुष्मान भारत योजना’ के अंतर्गत १० लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने की संसदीय समिति की अनुशंसा
राजस्थान के कारागृह में आजीवन कारावास का दंड भुगत रहे २ बंदियों का २२ जुलाई को विवाह होगा
CM Dr. Mohan Yadav : प्रभु श्रीरामचंद्रजी ने एक विवाह किया, तो रहीम से भी वही अपेक्षा !
थूकने वालों से अब ढाई सहस्र रुपये दंड वसूल करें ! – मुंबई उच्च न्यायालय