जींद से सोनीपत मार्ग पर दौडेगी, अनेक सुविधाओं से सुसज्जित यह रेलगाडी !

सोनीपत (हरियाणा) – हाइड्रोजन से चलने वाली देश की सर्वप्रथम रेलगाडी हरियाणा के जींद से सोनीपत मार्ग पर संचालन के लिए पूर्ण रूपेण तैयार हो गई है । इस पहल के माध्यम से भारतीय रेलवे हरित ऊर्जा की दिशा में एक नया अध्याय लिखने जा रहा है ।
इस रेलगाडी की झलक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने सामाजिक माध्यम पर साझा किए गए लघु चलचित्र के माध्यम से दिखाई है । लघु चलचित्र में उन्होंने हाइड्रोजन रेल को हरियाणा का गौरव बताते हुए इसके शीघ्र ही नियमित रूप से चलने की अपेक्षा व्यक्त की है ।
ध्वनि रहित एवं प्रदूषण मुक्त यात्रा
इस रेलगाडी की विशेषता यह है कि यह पूर्ण रूपेण शांत पद्धति से चलेगी, जिससे ध्वनि प्रदूषण लगभग शून्य रहेगा । अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित यह रेलगाडी एक फेरे में अनुमानित २,६०० यात्रियों को ले जाने की क्षमता रखती है । रेलवे प्रशासन के अनुसार, नियमित सेवा में लाने से पहले इसका अंतिम निरीक्षण किया जाएगा । निरीक्षण के समय तकनीकी पहलुओं, सुरक्षा मानकों एवं गति की गहन समीक्षा की जाएगी । गुरुग्राम स्थित प्रयोगशाला में गैस की गुणवत्ता का निरीक्षण किया जा रहा है । सभी परीक्षणों एवं तकनीकी प्रक्रियाओं के पूर्ण होने के उपरांत ही वास्तविक संचालन का परीक्षण किया जाएगा । इसकी तिथि अभी निश्चित नहीं हुई है ।
🚆 Bharat’s Hydrogen train – 1200 HP capacity. Developed by our engineers, our talent. |
गति एवं कार्यक्षमता
हाइड्रोजन रेल प्रति घंटा ११० से १४० किलोमीटर की गति से चलने में सक्षम है । इससे यह रेल पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ समय की भी बडी बचत करेगी । आने वाले समय में देश के विभिन्न हिस्सों में हाइड्रोजन रेल के मार्ग जाल का विस्तार करना सरकार एवं रेलवे प्रशासन का उद्देश्य है ।
हाइड्रोजन रेल वाला भारत बनेगा विश्व का छठा देश !
हाइड्रोजन रेल वाला भारत शीघ्र ही विश्व का छठा देश बनने जा रहा है । इस क्षेत्र में सबसे पहले जर्मनी ने वर्ष २०१८ में हाइड्रोजन से चलने वाली रेलगाडी प्रारंभ की । इसके उपरांत चीन (वर्ष २०२२ ), जापान (वर्ष २०२२), कनाडा (वर्ष २०२३) एवं अमेरिका (वर्ष २०२५ ) ने इस तकनीक का विकास कर हाइड्रोजन रेलगाडियां प्रारंभ की ।
Corporate Jihad : पीडित युवतियों को दिखाए जा रहे थे जाकिर नाइक तथा पाकिस्तानी मौलवी तारिक जमील के वीडियो !
दूध तथा दुग्धजन्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध प्राथमिकता से की जाएगी कार्रवाई !
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में मुसलमान अधिकारी द्वारा धार्मिक उत्पीडन के कारण हिन्दू पुलिस निरीक्षक ने आत्महत्या की
विसर्जित श्रीगणेशमूर्तियों के ‘पीओपी’ से बनाई जाएंगी चौकियां (बेंच), ईंटें तथा सुशोभन की वस्तुएं !
नागपुर में मानसिक तनाव के कारण ‘नीट’ परीक्षार्थी छात्रा ने की आत्महत्या
(और इनकी सुनिए …) ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ये सभी मूर्खतापूर्ण बातें – Abu Azmi