
मुंबई ,९ जनवरी ( समाचार ) – शिरडी स्थित श्री साईबाबा देवस्थान के श्री साई प्रसादालय के रसोइए राष्ट्रपति भवन के रसोइयों को महाराष्ट्रीय व्यंजन बनाने का प्रशिक्षण दे रहे हैं । वर्ष २०२३ से २०२५ तक लगातार ३ वर्षों से श्री साई प्रसादालय के २ रसोइए हर वर्ष कुछ दिनों के लिए प्रशिक्षण देने राष्ट्रपति भवन जाते रहे हैं ।
भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जुलाई २०२३में शिरडी में श्री साईबाबा समाधि के दर्शन के लिए आई थीं । उस समय उन्होंने श्री साई प्रसादालय के भोजन प्रसाद का लाभ लिया था । उस समय उन्हें यह भोजन प्रसाद बहुत पसंद आया । इसलिए अगस्त २०२३ में २६ दिनों के लिए रवींद्र वहाडणे और प्रह्लाद कर्डीले इन रसोइयों को राष्ट्रपति भवन के रसोइयों को प्रशिक्षण देने के लिए भेजा गया था । इसके बाद नवंबर २०२४ में १८ दिनों के लिए तथा जनवरी २०२५ में भी २३ दिनों के लिए श्री साई प्रसादालय के रसोइयों को राष्ट्रपति भवन में महाराष्ट्रीय व्यंजन बनाने का प्रशिक्षण देने के लिए आमंत्रित किया गया था ।
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
Baglamukhi Temple Fund Theft : मध्यप्रदेश के माँ बगलामुखी शक्तिपीठ में दान की चोरी – ३ वर्षों से झूठी (फर्जी) समिति चढ़ावा एकत्र कर रही थी ।