
रामेश्वरम (तमिलनाडु) – श्रीलंका के नौसेना ने हाल ही में ३ भारतीय मछुआरों को बंदी बनाया तथा उनकी नाव जब्त कर ली । इस कार्यवाही से तमिलनाडु के रामेश्वरम यहां के मछुआरे क्रोधित हो गए हैं । रामेश्वरम मत्स्य विभाग के अनुसार, बंदी बनाए लोगों के नाम रुबन, नागराजन एवं प्रभु हैं ।
उन्हें नेदुनथीवु के पास मछली पकडते समय श्रीलंका के नौसेना के निगरानी पथक ने रोका तथा बंदी बनाया । उनकी नाव जब्त कर ली गई तथा उसे उत्तर में कराईनगर नौसैनिक छावनी पर ले जाया गया । भारतीय मछुआरों के प्रतिनिधियों के अनुसार, श्रीलंका के नौसेना ने पिछले १५ दिनों में ३ घटनाओं में १३ मछुआरों को बंदी बनाया है तथा ३ नाव जब्त की हैं । रामेश्वरम के मछुआरों के संघठन के नेता वी.पी. जेसु राजा ने कहा कि बार-बार हो रही गिरफ्तारियों के कारण मछुआरों को परेशानी हो रही है । उन्होंने मांग की है कि भारत एवं श्रीलंका की सरकारें उच्चस्तरीय बातचीत के द्वारा इस मुद्दे का स्थायी हल निकालें ।
संपादकीय भूमिकाया तो भारतीय मछुआरे अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमाओं की जानकारी न होने के कारण वे श्रीलंका के समुद्री भाग में प्रवेश कर रहे हैं या श्रीलंका जानबूझकर ऐसी शरारत कर रहा है । भारत सरकार इस बारे में क्या करेगी ? |
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !