वर्ष २०२६ के बंगाल चुनाव घुसपैठ रोकने के आधार पर होंगे ! – Amit Shah

कोलकाता – वर्ष २०२६ में बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे राज्य में राजनीतिक पारा चढ गया है । राजनीतिक पक्षों ने भी चुनाव की तैयारी आरंभ कर दी है । इसी पृष्ठभूमि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ३० दिसंबर को कोलकाता में एक पत्रकार परिषद ली । उन्होंने राज्य में तृणमूल कांग्रेस पक्ष की घुसपैठ, भ्रष्टाचार एवं कुप्रशासन समेत कई मुद्दों पर कठोर आलोचना की । वर्ष २०२६ में बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी । शाह ने कहा कि २०२६ के बंगाल चुनाव घुसपैठ रोकने के आधार पर होंगे ।

शाह ने पत्रकार परिषद में आगे कहा कि,

१. ममता बनर्जी चुनाव जीतने के लिए बांग्लादेशी घुसपैठ को बढावा दे रही हैं ।

२. तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमें जमीन नहीं दी इसके कारण केंद्र सरकार बांग्लादेश सीमा पर बाड का काम पूरा नहीं कर पाई ।

३. पिछले १५ वर्षों में तृणमूल कांग्रेस सरकार के समय में राज्य में भय, भ्रष्टाचार एवं कुप्रशासन का वातावरण रहा है । इससे बंगाल का आम नागरिक परेशान है । भ्रष्टाचार के कारण बंगाल का विकास रुक गया है ।

४. बंगाल सीमा पर घुसपैठ देश की राष्ट्रीय सुरक्षा का प्रकरण है तथा इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए ।

५. अप्रैल २०२६ के बाद जब बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी, तो राज्य की संस्कृति एवं विरासत को फिर से जीवित किया जाएगा ।