Bangladeshi Attacked Assam Police : बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा असम पुलिस पर आक्रमण : १० व्यक्तियों को बंदी बनाया गया

आक्रमण कर पहलगाम आक्रमण का समर्थन करने वाले आरोपी को छुडा ले गए थे ।

प्रातिनिधिक छायाचित्र

​लखीमपुर (असम) – यहां पुलिस पर हुए सुनियोजित आक्रमण के प्रकरण में १० बांग्लादेशी घुसपैठियों को बंदी बनाया गया है । इसमें कुछ और व्यक्तियों को बंदी बनाए जाने की संभावना है । इन बांग्लादेशियों पर पुलिस दल पर आक्रमण कर सामाजिक माध्यमों (सोशल मीडिया) पर आतंकवादी आक्रमण के समर्थन में लेख प्रसारित करने वाले आरोपी को पुलिस के संरक्षण से छुडा ले जाने का आरोप है । यह घटना २७ दिसंबर को बोंगलमोरा ग्राम में घटी थी ।

पुलिस की सूचना के अनुसार बहारुल इस्लाम नामक व्यक्ति ने ‘एक्स’ पर फेक (बनावट) खाता खोलकर उसके द्वारा पहलगाम के आतंकवादी आक्रमण का समर्थन करने वाले लेख प्रसारित किए थे । उसके विरुद्ध अपराध पंजीकृत होने के पश्चात वह भगोडा था । गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे सोनापुर क्षेत्र से नियंत्रण में लिया था । आरोपी को लेकर लौटते समय पूर्व से ही एकत्रित समूह ने अकस्मात पुलिस पर आक्रमण कर दिया । १० से अधिक व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर बहारुल इस्लाम को बलपूर्वक भगा ले जाने का आरोप है ।

इस आक्रमण में उपनिरीक्षक गोकुल जॉयश्री तथा वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए । उनका चिकित्सालय में उपचार चल रहा है । पुलिस की सूचना के अनुसार अताबुर रहमान नामक व्यक्ति के नेतृत्व में समूह ने पुलिस को घेरकर यह आक्रमण किया ।

संपादकीय भूमिका

केवल बांग्लादेश में ही नहीं, अपितु भारत में घुसे बांग्लादेशी घुसपैठिये आतंकवादियों के समर्थन में पुलिस पर आक्रमण करते हैं, यह लज्जास्पद है ! ऐसों पर त्वरित न्यायालय (फास्ट ट्रैक कोर्ट) में अभियोग चलाकर मृत्युदंड की ही शिक्षा देनी चाहिए !