|

वलसाड (गुजरात) – यहां के उमरगाम तहसील के सारिगाम परिसर में २४ दिसंबर २०२५ को एक गर्भवती गाय की हत्या करने की घटना सामने आई । इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल जाकर जांच आरंभ की । इस जांच में पुलिस को गाय का काटा गया सिर तथा मांस के अवशेष मिले । इस प्रकरण में पुलिस ने सद्दाम खान तथा उसके एक अल्पायू सहयोगी को बंदी बनाया है ।
१. धर्मांध आरोपी गाय को चारा खिलाने के बहाने गाय को इस परिसर में ले आए तथा उसकी हत्या की ।
२. सद्दाम शाहबुद्दीन खान ने घटनास्थल पर पहुंचे गोरक्षों पर तलवार से आक्रमण कर वहां से भाग जाने का प्रयास किया; परंतु पुलिस ने उसे उसके एक सहयोगी के साथ बंदी बनाया । इन आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत किया गया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है, ऐसा पुलिस ने बताया ।
३. इस घटना के उपरांत सारिगाम ग्रामपंचायत कार्यालय में बैठक की गई । इस बैठक में दोनों समुदायों के प्रतिनिधि, विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक, पुलिस अधिकारी तथा उमरगाम के विधायक रमनभाई पाटकर उपस्थित थे । इस बैठक में गर्भवती गाय की हत्या की कडी निंदा की गई । (नागरिकों को केवल घटना की निंदा कर नहीं रूकना चाहिए, अपितु गोमाता की क्रूरतापूर्ण हत्या करनेवालों को दंडित करने हेतु दबाव बनाना चाहिए ! – संपादक)
संपादकीय भूमिकागुजरात सरकार को जानबूझकर हिन्दुओं की धर्मभावनाएं आहत करनेवालों पर कठोर से कठोर कार्रवाई करनी चाहिए ! |
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी