(और इनकी सुनिए…) ‘केंद्र सरकार करेंसी नोटों से महात्मा गांधी की तस्वीर हटाएगी !’ – MP John Brittas

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सांसद जॉन ब्रिटास का बयान !

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास 

नई देहली : केंद्र सरकार करेंसी नोटों से महात्मा गांधी की तस्वीर हटाने की दिशा में बढ रही है तथा उनके स्थान पर भारत की विरासत से संबंधित प्रतीकों को लगाने की चर्चा चल रही है, ऐसा बयान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने पत्रकारों से बात करते हुए दिया । गांधीजी के नाम वाली ‘मनरेगा’ योजना का नाम केंद्र सरकार द्वारा कुछ दिन पूर्व ही बदले जाने की पृष्ठभूमि में ब्रिटास ने यह बयान दिया है । उन्होंने दावा किया कि इसके लिए उच्च स्तरीय बैठकें भी हुई हैं । ब्रिटास ने आगे कहा कि करेंसी नोटों से गांधीजी की तस्वीर हटाना केवल एक अनुमान नहीं है । उनकी तस्वीर हटाना देश के प्रतीकों को बदलने के प्रयासों का एक भाग है ।

रिजर्व बैंक ने समाचार को निरस्त किया !

एक आधिकारिक बयान में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने स्पष्ट किया है कि ‘गांधीजी की छवि के स्थान पर किसी अन्य व्यक्तित्व की छवि का उपयोग करने का कोई प्रस्ताव नहीं है’ ।

संपादकीय भूमिका

ब्रिटास ने किस आधार पर यह बयान दिया, सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए एवं यदि यह सिद्ध हो जाए कि उन्होंने अफवाह फैलाई है, तो उन्हें जेल में डालना चाहिए !