|
मुंबई – मुंबई में जनसंख्या की संरचना तीव्रता से परिवर्तित होने का चित्र सम्मुख आया है । यहां मुसलमानों की जनसंख्या बढ रही है, ऐसी सूचना ‘टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस’ (TISS) जैसी प्रतिष्ठित संस्था के प्रतिवेदन में दी गई है । इस प्रतिवेदन के अनुसार, बांग्लादेश से होने वाली घुसपैठ के कारण मुंबई का सामाजिक मानचित्र ही परिवर्तित होता जा रहा है । बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमान घुसपैठियों की संख्या इस सीमा तक बढ़ रही है कि वर्ष २०५१ तक नगर की जनसंख्या का संतुलन पूर्णतः परिवर्तित हो सकता है, ऐसा उल्लेख किया गया है ।
१. टी.आई.एस.एस. के मतानुसार वर्ष १९६१ में मुंबई में मुसलमानों की जनसंख्या लगभग ८ प्रतिशत थी, जो वर्ष २०११ में २१ प्रतिशत तक पहुंच गई । यदि यही प्रवाह निरंतर रहा, तो वर्ष २०५१ तक यह भाग ३० प्रतिशत तक चला जाएगा , ऐसा अनुमान व्यक्त किया गया है ।
२. प्रतिवेदन में यह भी कहा गया है कि मुंबई में अवैध रूप से रहने वाले कुछ बांग्लादेशी घुसपैठिये यहां अर्जित धन का एक बड़ा भाग पुनः बांग्लादेश भेज रहे हैं ।
🚨 Demographic alert 🚨
Reports from Tata Institute of Social Sciences (TISS) suggest Mumbai’s Muslim population could cross 30% by 2051, driven largely by illegal Bangladeshi infiltration.
📊 This trend isn’t limited to Mumbai – the upcoming census may reveal similar shifts… pic.twitter.com/XMTD78S6UA
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) December 24, 2025
हिन्दुओं की जनसंख्या का प्रतिशत ५४ से नीचे जाने की संभावना !
इससे पूर्व नवंबर २०२४ के अंतरिम प्रतिवेदन में भी यह उल्लेख किया गया था कि बांग्लादेशी तथा रोहिंग्या मुसलमानों की बढ़ती संख्या नगर की सामाजिक एवं आर्थिक संरचना को प्रभावित कर रही है । बांग्लादेश तथा म्यांमार से होने वाले अवैध प्रवासियों की वृद्धि का उपयोग राजनीतिक लाभ के लिए किए जाने की बात भी कही गई थी । तदनुसार, वर्ष २०५१ तक मुंबई में हिन्दुओं की जनसंख्या ५४ प्रतिशत से नीचे आने एवं मुसलमान जनसंख्या लगभग ३० प्रतिशत तक बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई है ।
संपादकीय भूमिकाकेवल मुंबई में ही नहीं, अपितु संपूर्ण देश में मुसलमानों की जनसंख्या बढ़ रही है तथा आगामी जनगणना से इसकी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी । वर्ष २०४७ तक जनसंख्या के आधार पर भारत को ‘इस्लामी देश’ बनाने का रचा गया षड्यंत्र पूर्व में ही सामने आ चुका है । अतः यदि हिन्दुओं को अपना अस्तित्व बचाए रखना है , तो हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं है ! |
भारत बलपूर्वक घुसपैठियों को बांग्लादेश में धकेल रहा है ! – Bangladesh Allegation
श्रीनगर में मादक पदार्थ तस्कर शेख तसदुक की, सरकारी भूमि पर बनी अवैध तीन मंजिला इमारत ध्वस्त !
महिला के गले के आभूषण छीननेवाले कामिल एवं अहमद को बंदी बनाया गया ।
Corporate Jihad : पीडित युवतियों को दिखाए जा रहे थे जाकिर नाइक तथा पाकिस्तानी मौलवी तारिक जमील के वीडियो !
दूध तथा दुग्धजन्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध प्राथमिकता से की जाएगी कार्रवाई !
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में मुसलमान अधिकारी द्वारा धार्मिक उत्पीडन के कारण हिन्दू पुलिस निरीक्षक ने आत्महत्या की