बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का वक्तव्य

नई दिल्ली – शरीफ उस्मान हादी की मृत्यु मोहम्मद यूनुस के राज में विकराल हुई अराजकता का प्रतिबिंब है । अब बांग्लादेश में हिंसा एक आम बात हो गई है । अंतरिम सरकार इसे रोक नहीं सकती, ऐसी स्थिति है । ऐसी घटनाएं बांग्लादेश को अंदर से अस्थिर करती हैं । इनसे पडोसी देशों के साथ उसके संबंधों पर भी परिणाम करते है । इन सभी स्थितियों पर बांग्लादेश के पडोसी देश नजर रख रहे हैं । भारत सब कुछ देख रहा है, जिसमें बांग्लादेश में बढ रही अराजकता की वर्तमान स्थिति तथा अल्पसंख्यक पर हो रहे अत्याचार, तथा हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार सम्मिलित हैं, ऐसा बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा । शेख हसीना ने भारत में आश्रय लिया है ।
यूनुस सरकार ने आतंकवादियों को कारागार से मुक्त कर दिया !
शेख हसीना ने दावा किया कि लाखों बांग्लादेशी, जो पहले एक सुरक्षित तथा धर्मनिरपेक्ष देश पसंद करते थे, अब परेशान हैं । यूनुस ने आतंकवादी सोच वाले लोगों को मंत्रिमंडल में जगह दी । दोषी आतंकवादियों को कारागार से मुक्त कर दिया गया तथा अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों से संबंधित गुट को सामाजिक जीवन में भूमिका निभाने की स्वीकृति दी गई ।
In an email interview with ANI, former Prime Minister of Bangladesh Sheikh Hasina speaks on the death of Osman Hadi, "This tragic killing reflects the lawlessness that uprooted my government and has multiplied under Yunus. Violence has become the norm while the interim government… pic.twitter.com/6YbPHnKbpq
— ANI (@ANI) December 22, 2025
संपादकीय भूमिकाऐसा लगता है कि भारत अभी केवल देख रहा है । असल में, भारत को कार्यवाही करके तथा वहां के हिन्दुओं की रक्षा करने की आवश्यकता है । अगर भारत की जगह इजराइल होता तथा हिन्दुओं की जगह यहूदी होते, तो स्थिति कुछ अलग ही होती , इस बात से कोई भी नकार नहीं सकता ! |
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा