Bangladesh Violence : बांग्लादेश में युवा नेता उस्मान हादी की मृत्यु के उपरांत बांग्लादेश में प्रचंड हिंसा !

  • एक हिन्दू युवक को जिंदा जलाया गया

  • २ समाचारपत्रों के कार्यालयों में आगजनी

  • एका पत्रकार की हत्या

हत्या किया गया उस्मान हादी

ढाका (बांग्लादेश)- बांग्लादेश में पुनः बडी मात्रा में हिंसा हो रही है । ‘इंकलाब मंच’का युवा नेता, साथ ही कट्टर भारतविरोधी शरीफ उस्मान हादी १२ दिसंबर में हुई गोलीबारी में घायल हुआ था । सिंगापुर में उस पर उपचार किए जा रहे थे; परंतु १८ दिसंबर को उसकी मृत्यु हुई । उसकी मृत्यु के उपरांत रात से ही बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हिंसा आरंभ हुई । हादी के समर्थक सडक पर उतरकर आंदोलन करने लगे । यहां अनेक कार्यालयों पर आक्रमण किए गए, साथ ही २ समाचारपत्रों के कार्यालयों में आगजनी की गई, साथ ही २८ पत्रकारों को मार डालने का भी प्रयास किया गया । इसी हिंसा के समय हिन्दुओं पर भी आक्रमकण किए गए, जिसमें एक हिन्दू युवक को जिंदा जलाया गया । हादी की मृत्यु के उपरांत बांग्लादेश में १९ दिसंबर को एक दिन का राजकीय शोक रखा गया । बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के विरोध में हुए आंदोलन में हादी सहभागी था । इइ हिंसा की पृष्ठभूमि पर बांग्लादेश की सेना, साथ ही अर्धसैनिक बलों को तनावग्रस्त क्षेत्रों में तैनात किया गया है ।

१८ दिसंबर की रात को ‘इंकलाब मंच’ ने हादी के समर्थकों से ढाका के शाहाबाग परिसर में एकत्रित होने के आवाहन किया गया था । हादी का बांग्लादेश के छात्र नेता के रूप में उदय हुआ था । ढाका विश्वविद्यालय के ‘जातिया छात्र शक्ति’ इस छात्र संगठन ने शोकयात्रा निकालकर हादी की हत्या की निंदा की है । आंदोलनकारियों ने हादी के हत्यारों को दंडित करने की मांग की । इस आंदोलन के समय इस संगठन के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के गृह विभाग के सलाहकर जहांगीर आलम चौधरी के घर में आग लगाई ।

युनूस ने आंदोलनकारियों के कानून को हाथ में न लेने का किया आवाहन !

उस्मान हादी की मृत्यु के उपरांत बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद युनूस ने शोक व्यक्त किया है, साथ ही आंदोलनकारियों के कानून को हाथ में न लेने का आवाहन कर हादी के हत्यारों को कठोर दंड देने का आश्वासन दिया है ।

‘प्रोथोम अलो’ एवं ‘डेली स्टार’ इन समाचारपत्रों के कार्यालयों को लगाई आग !

आगजनी की गई ‘प्रोथोम आलो’ और ‘डेली स्टार’ दैनिकों के कार्यालय

बांग्लादेश में सबसे अधिक बिकनेवाले समाचारपत्रों में से एक समाचारपत्र ‘प्रोथोम अलो’ एवं ‘डेली स्टार’ इन समाचारपत्रों के कार्यालयों में आग लगा दी गई । उस समय अनेक पत्रकार एवं नागरिक इस भुवन में फंसे हुए थे । आंदोलनकारियों ने पहले भुवन का घेराव कर उसके उपरांत आग लगाई । पुलिस ने अथक प्रयास कर भुवन में फंसे पत्रकारें को बाहर निकाला । इस कार्यलय की आगजनी करने से पूर्व वहां लूटपाट भी की गई । इसके साथ ही भुवनों में भी आग लगाई गई । आग में फंसी ‘डेली स्टार’की पत्रकार जैमा इस्लाम ने ‘फेसबुक’पर इसका अनुभव बताते हुए कहा था कि अब मैं सांस भी नहीं ले पा रही हूं । यहां बहुत धुआ है तथा मैं अंदर हूं ।’
इस आक्रमण के कारण १९ दिसंबर को ये दोनों समाचारपत्र प्रकाशित नहीं हो सके, साथ ही उनकी ऑनलाइन सेवा भी लगभग ठप्प हुई थी ।

‘न्यू एज’ के संपादक पर आक्रमण

कुछ लोगों ने ढाका के ‘न्यू एज’के संपादक नुरुल कबीर पर आक्रमण किया । रात के समयि तोडफोड एवं आगजनी करते हुए आंदोलनकारी कबीर के कार्यालय पहुंचे तथा उन पर आक्रमण किया ।

मुजीबूर रहमान के घर में तोडफोड

हिंसक आंदोलनकारियों ने पूर्व राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान के घर में भी तोडफोड की, साथ ही शेख हसीना के अवामी लीग दल के कार्यालयों में भी आग लगाई गई । हादी की मृत्यु के उपरांत उसके समर्थकों ने ढाका विश्वविद्यालय के शेख मुजीबुर रहमान सभागार का नाम ‘शहीद उस्मान हादी हॉल’ रखा है तथा वहां इस नाम के फलक लगाए हैं ।

पत्रकार की गोली मारकर हत्या

बांग्लादेश के खुलना में पत्रकार इम्दादुल हक मिलन की गोली मारकर हत्या की गई । इस घटना में और एक व्यक्ति घायल हुआ है, उसे चिकित्सालय में भर्ती किया गया है, ऐसा पुलिस ने बताया । इम्दादुल हक मिलन शालुआ प्रेस क्लब के अध्यक्ष थे । गोलीबारी के समय श्री. मिलन शालुआ बजार में स्थित चाय के एक ठेले पर चाय पी रहे थे । उसी क्षण अकस्मात २ मोटरसाईकल से ४ लोग आए, उन्होंने गोलीबारी की तथा वहां से भाग गए ।

चित्तगांव में भारतीय उच्चायुक्तालय पर आक्रमण

ढाका की भांति चित्तगांव में भी अनेक स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किए गए । भारतीय सहायक उच्चायुक्त के आवास के सामने भीड इकट्ठा हुई । लोगों ने उच्चायुक्तालय पर ईंटे फेंकी । आंदोलनकारियों के एक गुट ने कार्यालय के बाहर धरना देकर हादी की हत्या के विरोध में नारेबाजी की । उन्होंने अवामी लीग एवं भारतविरोधी नारे भी लगाए । पुलिस ने बताया कि उसी समय आंदोलनकारियों का एक गुट संकुल के प्रवेशद्वार पर इकट्ठा हुआ था । पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भीड को तितरबितर करने के लिए आंसूगैस का उपयोग कर लाठीचार्ज किया । उसके उपरांत आंदोलनकारियों ने पथराव किया तथा वे वहां से भाग गए ।

इसके अतिरिक्त शेख हसीना के अवामी लीग सरकार के पूर्व शिक्षामंत्री मोहिबुल हसन चौधरी के घर में तोडफोड की गई तथा आग लगाई गई ।

भारत की ओर से बांग्लादेश गए भारतीयों के लिए निर्देश प्रसारित

बांग्लादेश के भारतीय उच्चायुक्तालय ने १९ दिसंबर के सवेरे एक सूचना प्रसारित कर बांग्लादेश में रह रहे भारतीय समुदाया के सदस्यों को तथा भारतीय छात्रों को यात्रा टालने का आवाहन किया है ।

संपादकीय भूमिका

वर्तमान समय में बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान बन रहा है; उसके कारण भारत को अब पाकिस्तान, चीन एवं बांग्लादेश इन ३ मोर्चाें पर लडना पडेगा । क्या भारतीय जनता इसके लिए तैयार है ?