भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चर्चा के समय पाकिस्तान को फटकार लगाई !

न्यूयॉर्क (अमेरिका) – पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र है, वह संयुक्त राष्ट्र जैसे मंच का उपयोग करके भारत एवं भारतीय नागरिकों को हानि पहुंचाता है, ऐसी आलोचना भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चर्चा के समय पाकिस्तान पर की ।
पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का भारत पूरी शक्ति से सामना करेगा !
यहां भारत के राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने कहा :
“भारत ने ६५ वर्ष पहले सद्भावना एवं मैत्री की भावना से सिंधु जल बंटवारा समझौता को मान्यता दी थी; परंतु अब तक पाकिस्तान ने भारत पर अनेक आतंकवादी आक्रमण करके इस समझौते के पीछे की उदात्त भावना का उल्लंघन किया है ।
इतना ही नहीं, पिछले चार दशकों में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी आक्रमणों में सैकडों भारतीयों के प्राण गए हैं । इस वर्ष अप्रैल में पहलगाम में हुए आक्रमण में २६ नागरिकों की मृत्यु हो गई । इसलिए भारत ने अंततः घोषित किया कि आतंकवाद के वैश्विक केंद्र रहे पाकिस्तान ने सीमा पार तथा अन्य सभी प्रकार के आतंकवाद को समर्थन देना बंद करने तक सिंधु जल बंटवारा समझौता स्थगित रखा जाएगा । मुझे स्पष्ट कहना है कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का भारत पूरी शक्ति से सामना करेगा ।”
संपादकीय भूमिकाऐसे केवल बोलने से क्या लाभ ? भारत को पाकिस्तान को ‘आतंकवादी देश’ घोषित करके उसके देश में स्थित आतंकवादी प्रशिक्षण केंद्रों को नष्ट करने का प्रयास करना चाहिए ! |
Panchkula Bomb Threat : पंचकुला (हरियाणा) महापौर कार्यालय सहित हरियाणा तथा दिल्ली के मंदिरों को बम से उडाने की धमकी ।
अमेरिकी संसद में ईरान के विरुद्ध युद्ध रोकने का प्रस्ताव पारित
India-Nepal Border Dispute : नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं – भारत
बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Paris Riot : फ्रांस सरकार को अब ‘शून्य सहनशीलता’ (Zero Tolerance) की नीति अपनानी चाहिए !
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे