भाग्यनगर (तेलंगाना) की एक सडक को डॉनल्ड ट्रम्प का नाम देने का कांग्रेस सरकार का प्रस्ताव

रेवंत रेड्डी एवं डॉनल्ड ट्रम्प

भाग्यनगर (तेलंगाना) – तेलंगाना के कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भाग्यनगर की अमेरिका के महावाणिज्यिक दूतावास की ओर जानेवाली सडक को अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प का नाम देने का अर्थात इस सडक का ‘डॉनल्ड ट्रम्प एवेन्यू’, ऐसा नामकरण करने का प्रस्ताव रखा है । ‘तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट’, इस कार्यक्रम में रखा गया यह प्रस्ताव अंतरराष्ट्रीय समुदाय की अपनी ओर ध्यान केंद्रित करने के प्रयास के रूप में दिखाई दे रहा है ।

हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर कीजिए ! – भाजपा की मांग

तेलंगाना के भाजपा सांसद तथा केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार ने कांग्रेस के इस प्रस्ताव की आलोचना की तथा हैदराबाद का नाम बदलकर उसे भाग्यनगर करने की मांग की ।

संपादकीय भूमिका

शहर की सडक को भारतविरोधी नीति अपनानेवाले ट्रम्प का नाम देकर कांग्रेस भारतीयों के घाव पर नमक छीडक रही है । यह कांग्रेस का देशद्रोह ही है !