(ए.आई. निर्मित लघु चलचित्र अर्थात कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग कर बनाया गया लघु चलचित्र)

नई दिल्ली – कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने ‘एक्स’ नामक सोशल मीडिया मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ए.आई. निर्मित लघु चलचित्र साझा किया है । इस लघु चलचित्र में अन्तर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का पार्श्वभूमि दृश्य(बैकग्राउंड) दिखाया गया है । वहां लाल कालीन पर सूट-बूट पहने प्रधानमंत्री मोदी को एक हाथ में चाय की केतली एवं दूसरे हाथ में चाय के ग्लास लिए घूमते हुए दिखाया गया है । उस समय, वे “चाय लीजिए, चाय !” कहकर चाय बिक्री करते हुए दिख रहे हैं । इस लघु चलचित्र के नीचे नायक ने लिखा है – “अब यह किसने किया ?”
१. वर्ष २०२४ में सत्ता में आने के उपरांत प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि “बाल्यकाल में मैंने चाय बिक्री कर दिन निकाले हैं । इसलिए मुझे गरीबी क्या होती है, यह भलि-भांति विदित है ।” तब से देश में “मोदी एवं चाय” जैसा एक समीकरण बन गया था ।
२. कांग्रेस की इस घृणित कृति की भा.ज.पा. ने कडी आलोचना की है । भा.ज.पा. प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि “जो व्यक्ति देश की सेवा कर रहा है, पिछडे एवं गरीब वर्ग से ऊपर उठकर आया है, उसके सामने निष्क्रिय कांग्रेस टिक नहीं सकती ।”
३. बिहार चुनाव के समय भी कांग्रेस के एक नेता ने प्रधानमंत्री की माता पर अशोभनीय टिप्पणी की थी, जिसके उपरांत कांग्रेस की भारी आलोचना हुई थी ।
संपादकीय भूमिका
|
Tamilnadu Annamalai : तमिलनाडू भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के. अण्णामलाई स्वयं का राजनीतिक दल बनाएंगे ।
दूध तथा दुग्धजन्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध प्राथमिकता से की जाएगी कार्रवाई !
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में मुसलमान अधिकारी द्वारा धार्मिक उत्पीडन के कारण हिन्दू पुलिस निरीक्षक ने आत्महत्या की
विसर्जित श्रीगणेशमूर्तियों के ‘पीओपी’ से बनाई जाएंगी चौकियां (बेंच), ईंटें तथा सुशोभन की वस्तुएं !
नागपुर में मानसिक तनाव के कारण ‘नीट’ परीक्षार्थी छात्रा ने की आत्महत्या
(और इनकी सुनिए …) ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ये सभी मूर्खतापूर्ण बातें – Abu Azmi