संसद के शीतकालीन सत्र के आरंभ में प्रधानमंत्री मोदी का विपक्षी दलों को आवाहन !
नई देहली – विपक्षी दल हाल ही में हुए चुनावों में उनकी जो हार हुई है, उससे वे उनमें आई निराशा पर विजय पाएं तथा सदन में जोरशोर से प्रश्न उठाएं । यदि विरोधियों की इच्छा हो, तो मैं यह काम कैसे करना चाहिए ?, इस विषय में सुझाव देने के लिए तैयार हूं; ऐसा आवाहन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के शीतकालीन सत्र के आरंभ में विपक्षी दलों से किया । वे प्रसारमाध्यमों से बातचीत करते हुए ऐसा बोल रहे थे ।
Speaking at the start of the Winter Session of Parliament. May the session witness productive discussions. https://t.co/7e6UuclIoz
— Narendra Modi (@narendramodi) December 1, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह अधिवेशन पराजय से आई निराशा का अथवा विजय के अहंकार का मैदान नहीं बनना चाहिए । सदस्यों की नई पीढी अनुभव का लाभ उठाएं । विपक्षी दलों को नाटक करने पर नहीं, अपितु भाषणबाजी पर बल देना चाहिए तथा नारेबाजी पर नहीं, अपितु नीति पर बल देना चाहिए ।
हंगामे के कारण लोकसभा का कामकाज स्थगित !
मतदाता सूचीओं का ‘विशेष गहन पुनरावलोकन’ के विषय पर विरोधी दलों ने लोकसभा में हंगामा किया, जिसके कारण पहले दोपहर १२ बजे तक तथा उसके उपरांत दोपहर २ बजे तक स्थगित किया गया । विरोधी दलों द्वारा इस प्रक्रिया को वापस लेने की मांग की जा रही थी । (विगत अनेक वर्षाें से संसद में तथा राज्यों की विधानसभाओं में हंगामा किया जाता है तथा उसके कारण देश की अरबों रुपए की हानि होती है, तब भी उसका कोई ठोस समाधान नहीं निकाला जाता । ऐसा होना विश्व के सबसे बडे लोकतांत्रिक देश के लिए लज्जाप्रद ! – संपादक)

गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Maharashtra Uniform Civil Code : महाराष्ट्र में लागू किया जाएगा समान नागरिक संहिता का प्रारूप ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
Ganga River Party : गंगा नदी में नाव पर मांस तथा मदिरा की दावत करने की घटना – ५ हिंदू युवकों को बंदी बनाया गया ।