महोत्सव में आने के लिए धर्मप्रेमी आतुर !

देहली – यहां १३ एवं १४ दिसंबर को होनेवाले ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’के प्रचार हेतु सामाजिक माध्यमों पर विभिन्न वीडियोज प्रसारित किए जा रहे हैं । इन वीडियोज् को बडी संख्या में ‘लाईक्स’ (पसंद) मिल रहे हैं तथा अनेक धर्मप्रेमी उस पर विशेषतापूर्ण प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं ।
धर्मप्रेमियों की विशेषतापूर्ण प्रतिक्रियाएं !
१. सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव समय की मांग है । महोत्सव की आतुरता से प्रतीक्षा कर रहा हूं !
२. ‘सनातन’का समय आ गया है !
३. यह शंखनाद तो राष्ट्रचेतना का जागृत नाद है ।
४. सनातन धर्म की ध्वजा पुनः आकाश में फहरेगी । संस्कृति एवं शौर्य के महासंगम की तैयारी हो रही है । यह शंखनाद तो हिन्दू राष्ट्र का आरंभ है ।
५. इस शंखनाद महोत्सव में सहभागी होनेवाले प्रत्येक राष्ट्रभक्त नेतृत्व को कोटि-कोटि प्रणाम !
६. महोत्सव के दर्शन के लिए आतुर !
७. अद्भुत…दैवीय…न भूतो न भविष्यति । यह परमसौभाग्य है हमारा । हमें यह महोत्सव प्राप्त हुआ !
संपादकीय : गुरुभ्यो नमः ।
हर घर योद्धा अभियान के अंतर्गत झारखंड में स्वरक्षा प्रशिक्षण शिविर उत्साहवर्धक वातावरण में प्रशस्तिपत्रक वितरण के साथ संपन्न !
हरियाणा में सनातन संस्था द्वारा आयोजित निःशुल्क सनातन संस्कार प्रशिक्षण शिविर संपन्न
हरियाणा में हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा आत्मरक्षा तथा स्वरक्षा विषय पर व्याख्यान
हिन्दू जनजागृति समिति का झारखंड राज्य में हिन्दू राष्ट्र-जागृति संपर्क अभियान !
इरोड (तमिलनाडु) में ‘महासुदर्शन याग’ एवं ‘आयुष्य होम’ भावपूर्ण वातावरण में संपन्न !