जम्मू – यहां के अनेक प्रमुख हिन्दू धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों ने व्यापारी संगठनोंसहित तथा स्थानीय प्रभावी गुटों को साथ लेकर श्री माता वैष्णोदेवी संघर्ष समिति की स्थापना की है । कारगिल युद्ध में सहभागी शूरवीर कर्नल सुखबीर सिंह मांकोटिया की अध्यक्षता में इस समिति की स्थापना की गई है । सनातन धर्मसभा, जम्मू-कश्मीर के प्रमुख प्रश्नोतम दादीची ने इस समिति की स्थापना की आधिकारिक घोषणा की । समिति ने ‘श्री माता वैष्णो देवी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सलेंस’ में मुसलमान छात्रों को दिए गए प्रवेश निरस्त करने हेतु एक संगठित आंदोलन चलाने की घोषणा की है ।
१. समिति से जुडे सदस्यों के अनुसार यह चिकित्सकीय संस्थान हिन्दू भक्तों के योगदान से बना है तथा उसका संचालन भी इस संस्थान के कोष से चलता है । उसके कारण इस संस्था में केवल हिन्दू छात्रों को ही प्रवेश दिए जाए, यह उनका आग्रह है । उनका यह कहना है कि जब इस संस्थान की निर्मिति हिन्दू भक्तों के अर्पण से हुई है, अतः उसका लाभ भी हिन्दू समाज को ही मिलना चाहिए ।
२. समिति ने बहुत शीघ्र एक मुख्य समिति की रचना की घोषणा की है, जिसक द्वारा आगे के संघर्ष के विषय में मार्गदर्शन किया जाएगा । इसके साथ ही इस आंदोलन हेतु ‘हिन्दू मनी फॉर हिन्दू कॉज’ (हिन्दुओं का पैसा हिन्दूओं के लिए), यह घोषवाक्य भी बनाया गया है ।

ATM Cash Crisis : ए.टी.एम. में नकदी आपूर्ति की समस्या पर केंद्र सरकार ने लिया गंभीर संज्ञान , बैंकों से रिपोर्ट मांगी ।
स्वारगेट बस स्थानक पर पेयजल सुविधाओं की अनुपलब्धता का जल विक्रेताओऺ द्वारा शोषण !
सामाजिक माध्यमों का उपयोग न्यायाधीशों की छवि खराब (बदनाम) करने के लिए नहीं किया जा सकेगा – Delhi High Court
#Boycott_Amazon : हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा ‘अमेजान इंडिया’ को कानूनी सूचना !
Bharuch Jama Masjid Row : भड़ौच (गुजरात) स्थित जामा मस्जिद के भूगर्भ (तहखाने) में देवताओं की मूर्तियां प्राप्त हुईं !
Praveen Nettaru : हिन्दुत्वनिष्ट प्रवीण नेट्टारु की हत्या के आरोपी जाकिर को अंतरिम जमानत !