Baba Bageshwar Padyatra : भारत हिन्दू राष्ट्र बना, तो बमविस्फोट नहीं होंगे ! – पंडित धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री

पलवल (हरियाणा) – भारत यदि हिन्दू राष्ट्र बना तथा सनातनी एकत्रित हुए तो देहली में हुए बमविस्फोट जैसे कृत्यों में कोई भी सहभागी नहीं होगा, ऐसी प्रतिक्रिया मध्यप्रदेश के बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री ने पत्रकारों से बोलते हुए दी है । उनकी ‘सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा’के यहां पहुंचने पर वे ऐसा बोल रहे थे ।

पंडित धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री ने आगे कहा कि हिन्दुओं की एकता का अर्थ ‘वसुधैव कुटुम्बकम् ।’ (संपूर्ण पृथ्वी ही एक परिवार है) तथा ‘अहिंसा परमो धर्मः’ (अहिंसा ही श्रेष्ठ धर्म है) है । हिन्दू एकजुट होता है, तो वह कभी भी किसी के प्राण हरण करने का विचार नहीं करेगा ।

मुसलमान सदैव ही आतंकी सिद्ध होते हैं !

एक प्रश्न के उत्तर में पंडित धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री ने कहा कि विश्व का यही दुर्भाग्य है कि ‘यही लोग’ (मुसलमान) सदैव ही आतंकी सिद्ध होते हैं । कहीं न कहीं उनकी शिक्षापद्धति में गंभीर त्रुटियां हैं । मदरसों की शिक्षाव्यवस्था में मानवता की शिक्षा देना अति आवश्यक है ।